{"_id":"630f9961b880ae5d174f310e","slug":"this-ain-t-india-indian-american-racially-abused-by-compatriot-in-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"Racial Abuse: अमेरिका में फिर नस्लीय दुर्व्यवहार, हमवतन शख्स ने भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Racial Abuse: अमेरिका में फिर नस्लीय दुर्व्यवहार, हमवतन शख्स ने भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति को बनाया निशाना
Wed, 31 Aug 2022 10:54 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:54 PM IST
सार
आरोपी तेजिंदर वीडियो में दो बार जयरामन पर थूकते नजर आया। एक जगह तेजिंदर को यह कहते हुए सुना गया- ये भारत नहीं है!
विज्ञापन
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति के साथ एक हमवतन ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया है। एनबीसी न्यूज ने बुधवार को बताया कि कृष्णन जयरामन पर 21 अगस्त को कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में ग्रिमर बुलेवार्ड में टैको बेल में 37 वर्षीय सिंह तेजिंदर ने मौखिक रूप से हमला किया। तेजिंदर ने जयरामन को नस्लवादी गालियां दीं और धर्म को लेकर भी भद्दी टिप्पणी की। फ्रेमोंट पुलिस विभाग ने कहा कि नागरिक अधिकारों के उल्लंघन में घृणा अपराध, हमला और आपत्तिजनक भाषा से शांति भंग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है और तेजिंदर को एशियाई / भारतीय के रूप में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जयरामन ने आठ मिनट से अधिक समय तक चले हमले को अपने फोन पर रिकॉर्ड किया। तेजिंदर ने उससे कहा, तुम घृणित हो, तुम घटिया लग रहे हो। इस तरह फिर से किसी के सामने मत आना। तेजिंदर वीडियो में दो बार जयरामन पर थूकते नजर आया। एक जगह तेजिंदर को यह कहते हुए सुना गया- ये भारत नहीं है!
विज्ञापन
जयरामन ने कहा कि वह इस घटना से डर गए थे और बाद में यह जानकर और भी परेशान हुए कि अपराधी भी भारतीय था। एक तरफ तो मैं गुस्से में था, लेकिन मैं डर भी गया था कि क्या होगा अगर यह आदमी बहुत आक्रामक हो जाए और मेरे पीछे आ जाए? जयरामन ने कहा, मैं यहां आपसे लड़ाई करने नहीं आया हूं। आप क्या चाहते हैं? उसने कहा कि तुम घृणित हो फिर उसने मुझ पर थूक दिया। जयरामन का कहना है कि तभी उन्होंने और एक रेस्तरां कर्मचारी ने फ्रेमोंट पुलिस को फोन किया। उनका कहना है कि तेजिंदर आठ मिनट से अधिक समय तक चिल्लाता रहा।
विज्ञापन
फ्रेमोंट पुलिस अभी भी घटना की जांच कर रही है। abc7news.com ने बताया कि फ्रेमोंट पुलिस अधिकारियों के आने के साथ जयरामन ने वीडियो बनाना बंद कर दिया। बाद में पुलिस प्रमुख ने सोशल मीडिया पर समुदाय को संबोधित किया। पुलिस प्रमुख सीन वाशिंगटन ने लिखा- हम घृणा की घटनाओं और घृणा अपराधों को गंभीरता से लेते हैं, और हमारे समुदाय पर उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को समझते हैं। ये घटनाएं घृणित हैं। हम यहां सभी समुदाय के सदस्यों की रक्षा करने के लिए हैं, चाहे उनका लिंग, धर्म, जाति, राष्ट्रीयता कुछ भी हो