फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Third bail appeal of Nirav Modi rejected by a Court of London

लंदन की अदालत ने फिर ठुकराई नीरव मोदी की जमानत याचिका, तीसरी बार की थी अपील

Wed, 08 May 2019 10:21 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 08 May 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Third bail appeal of Nirav Modi rejected by a Court of London
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

ब्रिटेन की अदालत ने बुधवार को एक बार फिर भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी। नीरव मोदी ने तीसरी बार जमानत याचिका दायर की थी। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट की मुख्य मजिस्ट्रेट एमा अर्बुथनोट ने नीरव मोदी की ओर से जमानत राशि दो गुना कर 20 लाख पाउंड बढ़ाने की पेशकश ठुकरा दी। नीरव मोदी ने यह भी पेशकश रखी थी कि जमानत मिलने पर वह चौबीसों घंटे अपने लंदन वाले फ्लैट में ही रहेंगे। 

विज्ञापन


उनके बैरिस्टर क्लेर मोंटगोमरी ने जज से अपील करते हुए कहा, ‘वैंड्सवर्थ जेल की स्थिति बेहद खराब है, जिसके आधार पर उन्हें जमानत दी जाए। नीरव मोदी किसी भी शर्त का पालन करने के लिए तैयार हैं।’ मजिस्ट्रेट ने अपील ठुकराते हुए कहा, ‘20 लाख पाउंड की रकम उन चिंताओं से बड़ी नहीं है कि जमानत देने पर मोदी आत्मसमर्पण करने को तैयार होंगे भी या नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed