{"_id":"68ee5d13bceb890e450742ae","slug":"they-disappeared-my-hair-donald-trump-on-super-bad-pic-on-time-magazine-cover-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: 'उन्होंने मेरे बाल गायब कर दिए...': टाइम पत्रिका की कवर फोटो पर ट्रंप ने जताई नाराजगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: 'उन्होंने मेरे बाल गायब कर दिए...': टाइम पत्रिका की कवर फोटो पर ट्रंप ने जताई नाराजगी
Tue, 14 Oct 2025 07:54 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:54 PM IST
सार
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम पत्रिका की नवीनतम कवर फोटो पर नाराजगी जताई है। ट्रंप ने कहा कि इस तस्वीर में उनके सिर के बाल गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने इसे अब तक की सबसे खराब तस्वीर बताया है।
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम पत्रिका पर छपी अपनी तस्वीर पर नाराजगी जताई है। पत्रिका के कवर तस्वीर पर उनके बाल माथे के ऊपर से गायब नजर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि कवर में उन पर एक बहुत छोटे ताज जैसा कुछ दिखाया गया है। बहुत अजीब है।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, यह एक सबसे खराब फोटो है और इसे (पत्रिका) आलोचना करने का हक है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें निचे की दिशा से खींची गई तस्वीरें पसंद नहीं हैं, लेकिन यह तस्वरी अब तक की सबसे खराब है। उन्होंने पूछा, वह क्या कर रहे हैं और क्यों?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मेडागास्कर में तख्ता पटल, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति; सेना ने सत्ता पर किया नियंत्रण
फरवरी में भी ट्रंप टाइम पत्रिका की उस तस्वीर से खुश नहीं थे, जिसमें उस समय के सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क को राष्ट्रपति कार्यालय की फैसले लेने वाली डेस्क पर बैठे हुए दिखाया गया था। उन्होंने तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए का था, क्या टाइम पत्रिका अबभी चल रही है? मुझे नहीं पता था। हालांकि, उन्होंने मस्क के काम की तारीफ की थी।
टाइम पत्रिका के नवीनतम कवर का शीर्षक 'हिज ट्रायम्फ' है। यह कवर तब आया है, जब ट्रंप को गाजा युद्ध विराम, बंधकों की अदला-बदली और इस्राइल-हमास संघर्ष में मध्यस्थता की उम्मीदों का श्रेय दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर पर रूस का ग्लाइड बम और ड्रोन से हमला, अस्पताल बना निशाना; सात घायल
सात अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद यह युद्ध दो साल तक चला। इस युद्ध में 65 हजार से ज्यादा फलस्तीनी गाजा में मारे गए। इन दो वर्षों के दौरान इस्राइल ने ईरान, सीरिया, कतर, लेबनान जैसे देशों में भी हमले किए। बाद में ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत यह युद्ध रुका। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को 20 इस्राइली बंधकों को रिहा किया गया, जबकि इस्राइल ने लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों और करीब 360 फलस्तीनियों को रिहा किया।

The living Israeli hostages held in Gaza have been freed under the first phase of Donald Trump's peace plan, alongside a Palestinian prisoner release. The deal may become a signature achievement of Trump's second term, and it could mark a strategic turning point for the Middle… pic.twitter.com/0bZDABIDGj
— TIME (@TIME) October 13, 2025
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मेडागास्कर में तख्ता पटल, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति; सेना ने सत्ता पर किया नियंत्रण
फरवरी में भी ट्रंप टाइम पत्रिका की उस तस्वीर से खुश नहीं थे, जिसमें उस समय के सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क को राष्ट्रपति कार्यालय की फैसले लेने वाली डेस्क पर बैठे हुए दिखाया गया था। उन्होंने तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए का था, क्या टाइम पत्रिका अबभी चल रही है? मुझे नहीं पता था। हालांकि, उन्होंने मस्क के काम की तारीफ की थी।
टाइम पत्रिका के नवीनतम कवर का शीर्षक 'हिज ट्रायम्फ' है। यह कवर तब आया है, जब ट्रंप को गाजा युद्ध विराम, बंधकों की अदला-बदली और इस्राइल-हमास संघर्ष में मध्यस्थता की उम्मीदों का श्रेय दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर पर रूस का ग्लाइड बम और ड्रोन से हमला, अस्पताल बना निशाना; सात घायल
सात अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद यह युद्ध दो साल तक चला। इस युद्ध में 65 हजार से ज्यादा फलस्तीनी गाजा में मारे गए। इन दो वर्षों के दौरान इस्राइल ने ईरान, सीरिया, कतर, लेबनान जैसे देशों में भी हमले किए। बाद में ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत यह युद्ध रुका। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को 20 इस्राइली बंधकों को रिहा किया गया, जबकि इस्राइल ने लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों और करीब 360 फलस्तीनियों को रिहा किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन