फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Military colonel announces that armed forces are taking control in Madagascar

अब जेन-जी आंदोलन के चलते मेडागास्कर में तख्ता पलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति; सेना ने सत्ता पर किया नियंत्रण

Tue, 14 Oct 2025 07:50 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंटानानारिवो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंटानानारिवो Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 07:50 PM IST
सार

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने कहा कि सैन्य विद्रोह के बाद उनकी जान को खतरा था और इसलिए वह देश छोड़कर भाग गए। राष्ट्रपति ने देश छोड़ने के बाद सोमवार देर रात किसी अज्ञात स्थान से राष्ट्रीय टेलीविजन पर देशवासियों को संबोधित किया। 
 

विज्ञापन
Military colonel announces that armed forces are taking control in Madagascar
राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना - फोटो : एएनआई

विस्तार

द्वीपीय देश मेडागास्कर में कई सप्ताह से जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना देश छोड़कर भाग गए हैं, जिसके बाद वहां सेना ने मंगलवार को सत्ता का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। मेडागास्कर की एक विशेष सैन्य टुकड़ी के कर्नल ने मंगलवार को कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं ने सत्ता अपने हाथ में ले ली है। इसी के साथ मेडागस्कर उन देशों की श्रेणी में शामिल हो गया, जहां जेन-जी आंदोलनों के चलते हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है। 

विज्ञापन


विशेष सैन्य टुकड़ी के कर्नल माइकल ने कहा कि, सशस्त्र सेनाओं ने देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली है। सेना आर्मी और जेंडरमेरी (कानून-व्यवस्था बल) के अधिकारियों से मिलकर एक काउंसिल बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाएगी जो तुरंत नागरिक सरकार का गठन करेगा। बता दें कि वह कई महाद्वीपों में फैल रही जेनरेशन-जेड द्वारा संचालित अशांति की लहर के बीच पद से हटाए जाने वाले विश्व के नए नेता हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को की संसद भंग
इससे पहले मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने मंगलवार को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया। मेडागास्कर राष्ट्रपति कार्यालय के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, राजोइलिना ने राष्ट्रीय सभा को तत्काल भंग करने का आदेश जारी किया। यह आदेश सैन्य विद्रोह के बीच देश छोड़ने के बाद जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताहांत में युवाओं के नेतृत्व वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनों में एक विशिष्ट सैन्य इकाई के शामिल होने और उनसे पद छोड़ने का आह्वान करने के बाद राजोइलिना किसी अज्ञात पते पर हैं। राष्ट्रपति ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर प्रसारित एक भाषण में कहा कि उन्होंने अपनी जान के डर से देश छोड़ दिया है।

बिजली-पानी बनी सत्ता छिनने की वजह
प्रदर्शन 25 सितंबर से पानी और बिजली की कमी को लेकर शुरू हुए थे और इस आंदोलन को युवाओं ने जेन-जेड मेडागास्कर नाम दिया है। यह आंदोलन भ्रष्टाचार और असमानता के विरुद्ध देशव्यापी प्रदर्शन में बदल गया। संयुक्त राष्ट्र ने कहा, अब तक कम से कम 22 लोग मारे गए हैं। अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को अस्थिर स्थिति के बीच घर में रहने की सलाह दी है। अफ्रीकी संघ ने सेना व नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


मेडागास्कर में व्यक्ति की औसत उम्र 20 वर्ष से भी कम है और इसकी लगभग 3 करोड़ की आबादी का तीन-चौथाई हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है। विश्व बैंक के अनुसार स्वतंत्रता (1960) से 2020 तक देश की जीडीपी प्रति व्यक्ति में 45% गिरावट आई है। इन्हीं कारणों से देश में राजोइलिना के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा था। जबकि राजोइलिना ने कहा कि सैन्य विद्रोह के बाद उनकी जान को खतरा था और इसलिए वह देश छोड़कर भाग गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed