{"_id":"5fa2c70f2e5b0a45f41baf19","slug":"these-are-the-states-where-donald-trump-or-joe-biden-need-to-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Election 2020: सत्ता की राह में अहम भूमिका निभाएगा इन छह राज्यों का परिणाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Election 2020: सत्ता की राह में अहम भूमिका निभाएगा इन छह राज्यों का परिणाम
Wed, 04 Nov 2020 08:51 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी चुनाव 2020
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक संयुक्त राज्य अमेरिका में अगले राष्ट्रपति के चयन के लिए मतगणना का दौर चल रहा है। अंतिम परिणाम जो भी आए, सत्ता हासिल करने के रास्ते में पड़ने वाले अहम राज्यों में अभी भी कड़ी टक्कर चल रही है। मतों की गणना अभी भी जारी है, और यहां रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप दोबारा सत्ता में आएंगे या डेमोक्रेट जो बिडेन, यह कहना अभी मुश्किल है।
विज्ञापन
टेक्सस और फ्लोरिडा जैसे ज्यादा संख्या में इलेक्टोरल वोट रखने वाले राज्यों में राष्ट्रपति ट्रंप ने जीत हासिल की है। ओहियो और आयोवा में भी ट्रंप ने अपनी पकड़ मजबूत रखी है जहां बीते कुछ महीनों में बिडेन ने काफी मेहनत की थी। ट्रंप की चुनावी कैंपेन ने न्यू हैंपशायर और मिनेसोटा को रिपब्लिकन के खाते में लाने की काफी कोशिश कि थी लेकिन इन दोनों राज्यों में बिडेन को जीत मिली है।
विज्ञापन
इस चुनाव में अमेरिका का राजनीतिक नक्शा करीब-करीब 2016 के चुनाव जैसा ही रूप ले रहा है। हालांकि, इसमें कई अहम बदलाव भी दिख रहे हैं। लंबे समय तक रिपब्लिकन पार्टी के रहे जॉर्जिया में अभी भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। बिडेन एरिजोना को भी अपने पास लाने में सफल साबित हो रहे हैं। ऐसे में नेवादा में बढ़त बनाए रखने पर बिडेन के लिए पेन्सिल्वेनिया में हारने से भी उनके लिए उम्मीद बनी रहेगी।
विज्ञापन
इससे पता चलता है कि चुनाव का परिणाम छह राज्यों के रिजल्ट पर निर्भर करेगा। इन राज्यों में जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, नॉर्थ कैरोलिना, पेन्सिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन शामिल हैं। ट्रंप को व्हाइट हाउस में बने रहने के लिए पेन्सिल्वेनिया में जीत हासिल करना जरूरी है। ऐसा होने पर उन्हें बाकी राज्यों से केवल तीन वोट और चाहिए होंगे। बिना पेन्सिल्वेनिया के उन्हें बाकी सभी पांच राज्यों में जीतना होगा।
विस्कॉन्सिन और नेवादा में बिडेन बढ़त बनाए हुए हैं और उन्हें चुनाव जीतने के लिए इन राज्यों में जीत हासिल करनी होगी। अगर ये दो राज्य बिडेन के खाते में आते हैं तो उन्हें दौड़ में बने रहने के लिए जॉर्जिया, पेन्सिल्वेनिया या मिशिगन में से एक राज्य में जीतना जरूरी होगा। एरिजोना और मिशिगन या विस्कॉन्सिन जीतने पर बिडेन पेन्सिल्वेनिया से हारकर भी राष्ट्रपति बन सकते हैं।