{"_id":"5ce446c6bdec22076979480e","slug":"theresa-may-outline-new-agreement-on-brexit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने ब्रेग्जिट पर नए करार की रूपरेखा पेश की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने ब्रेग्जिट पर नए करार की रूपरेखा पेश की
Wed, 22 May 2019 12:13 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 22 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
टेरेसा मे, ब्रिटिश प्रधानमंत्री (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने मंगलवार को एक ‘‘नया’’ ब्रेग्जिट करार की रूपरेखा जारी की, जिसमें यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के बाहर निकलने को लेकर उनके विवादित समझौते के पहलुओं पर सुरक्षोपाय एवं कानूनी आश्वासन शामिल किए गए हैं। टेरेसा को उम्मीद है कि इस करार को जब अगले महीने संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में पेश किया जाएगा तो उसे हर पार्टी का समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विपक्ष की एक प्रमुख मांग पर समझौता करते हुए टेरेसा मे ने वादा किया है कि यदि उनके करार की रूपरेखा को अगले महीने संसद के निचले सदन की मंजूरी मिल जाती है तो उसमें एक दूसरा जनमत संग्रह कराने को लेकर संसदीय मतदान का विकल्प शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को लंदन में अपने एक संबोधन में टेरेसा मे ने कहा, ‘‘मैं इस अहम मुद्दे पर पूरे सदन में वाजिब ताकत की भावना को मानती हूं। लिहाजा, सरकार ‘विदड्रॉअल एग्रीमेंट बिल’ को पेश किए जाने पर उसमें दूसरा जनमत संग्रह कराने या नही कराने को लेकर प्रावधान शामिल करेगी।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘यह ‘विदड्रॉअल एग्रीमेंट बिल’ को पेश किए जाने से पहले होना चाहिए।’’ हालांकि, प्रधानमंत्री ने एक अन्य जनमत संग्रह कराने पर अपना विरोध एक बार फिर दोहराया।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि हाउस ऑफ कॉमंस को जनमत संग्रह के लिए मतदान करना पड़ा तो इसके लिए सरकार को ऐसे जनमत संग्रह के लिए प्रावधान करने होंगे, तो उन सांसदों से कहना चाहती हूं जो करार की पुष्टि के लिए दूसरा जनमत संग्रह चाहते हैं : आपको करार की जरूरत है और इसलिए ‘विदड्रॉअल एग्रीमेंट बिल’ चाहिए।’’ टेरेसा मे ने कहा कि जून 2016 में हुए जनमत संग्रह पर कदम आगे बढ़ाने का यह ‘‘आखिरी मौका’’ है।