{"_id":"5c9c0d55bdec223c992758cb","slug":"theresa-may-offers-resignation-to-save-the-brexit-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेग्जिट बिल बचाने के लिए टेरीजा ने की इस्तीफे की पेशकश ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रेग्जिट बिल बचाने के लिए टेरीजा ने की इस्तीफे की पेशकश
Thu, 28 Mar 2019 05:25 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
theresa may
- फोटो : PTI
ब्रेग्जिट बिल पर अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी की ओर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को बुधवार को भारी विरोध झेलना पड़ा। उन्होंने यहां तक पेशकश कर दी कि दो बार विफल रहे ब्रेग्जिट बिल पर यदि उनके सांसद समर्थन देते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगी। चौतरफा दबाव झेल रहीं टेरीजा ने अपनी पार्टी के सांसदों के साथ लंदन में हुई बैठक में कहा कि हालांकि वह कार्यकाल पूरा होने से पहले नहीं हटना चाहती हैं लेकिन अगले दौर के ब्रेग्जिट समझौते के लिए नए नेता को आगे करने से नहीं हिचकेंगी।
डॉनिंग स्ट्रीट की विज्ञप्ति के मुताबिक, टेरीजा ने सांसदों से कहा, ‘अपने देश और अपनी पार्टी की भलाई के लिए मैं समय से पहले पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। मैं हर किसी से कहती हूं कि इस समझौते का समर्थन करे ताकि हम यूरोपीय संघ से ब्रिटिश जनता को मुक्त करने की अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभा सकें।’