फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The woman has not cut hair for 28 years

इस महिला के बाल हैं इतने लंबे कि लोग बुलाते हैं डिज्नी की राजकुमारी

Tue, 25 Dec 2018 02:04 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 25 Dec 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
The woman has not cut hair for 28 years

आज महिलाओं में लम्बे बाल रखने का चलन कम है पर यूक्रेन की रहने वाली एलेना क्रावचेन्को महिला ने पिछले 28 सालों से अपने बाल नहीं काटे है। एलेना के बाल इतने लंबे और चमकीले हैं कि कोई भी उन्हें देखता है तो उसके मुंह से वाह ही निकलता है।

विज्ञापन


अक्सर लोग उनकी तुलना डिज्नी की राजकुमारी रैपेन्जल से करते हैं। रैपेन्जल के बाल भी काफी लंबे थे। 33 वर्षीय एलेना के बाल 2 मीटर यानी करीब 6.5 फीट लंबे हैं। उन्होंने पिछले 28 साल से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने ऐसा अपनी मां की एक बात सुनकर किया। एलेना जब 5 साल की थीं, तब उनकी मां ने उनसे एक बार कहा था, 'औरत की खूबसूरती उसके बालों में बसती है।' बस, वह आखिरी समय था जब एलेना ने अपने बाल कटवाए थे। वह कहती हैं, 'मेरी मां ने मुझसे कहा था कि दुनिया में लंबे बालों वाली औरत से बड़ी कोई खूबसूरती नहीं होती। मैं इस बात को आज भी मानती हूं और इसलिए मैंने 28 साल से बाल नहीं कटवाए हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलेना बताती हैं कि स्कूलिंग खत्म करते-करते उनके बाल काफी लंबे हो गए थे। 30 की उम्र तक आते-बाते उनके बाल जमीन को छूने लगे। हालांकि, लंबे बालों के कारण उन्हें बहुत परेशानी भी होती है। बालों की देखरेख मुश्किल भरा काम है। वह अपने बालों के कारण छोटे बच्चों से दूर ही रहती हैं, क्योंकि बच्चे अक्सर एलेना के बालों से खेलने लगते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। 


उनका कहना है कि बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए प्राकृतिक तेल सबसे अच्छा है। बताया कि 5 साल की उम्र में उन्होंने पहली और एक बार बाल कट किए थे। उनका कहना है कि स्त्री की सुंदरता महिला के बालों से होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed