फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   the wife of drug mafia El chapo faces international drug trafficking charges federal authorities

अमेरिका : कुख्यात ड्रग माफिया अल चापो की पत्नी गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप

Tue, 23 Feb 2021 10:29 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 23 Feb 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
the wife of drug mafia El chapo faces international drug trafficking charges federal authorities
अल चैपो की पत्नी एम्मा कोरोनेल - फोटो : social media

मैक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया के नाम से प्रसिद्ध अल चापो गूसमैन की पत्नी एम्मा कोरोनेल को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को मादक पदार्थों की तस्करी के संदेह पर 31 साल की एम्मा को डलेस एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


अमेरिका के जस्टिस विभाग की ओर से रिलीज दस्तावेज के मुताबिक, एम्मा पर अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से एक किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन, पांच किलो कोकेन, एक हजार किलो गांजा, 500 ग्राम मेथामफेटामाइन की तस्करी की साजिश का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


अल चापो इस समय न्यूयॉर्क के मादक पदार्थों की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आजीवन जेल की सजा काट रहा है। साल 2019 में अल चापो की सुनवाई के दौरान कई खौफनाक खुलासे किए गए थे। इसमें बच्चियों को ड्रग्स देना, उनके साथ दुष्कर्म करना और कार्टेल के पूर्व सदस्यों की हत्या करना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनेल के पास अमेरिका और मैक्सिको दोनों देशों की नागरिकता है। अमेरिका के न्याय विभाग का कहना है कि मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोनेल को संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। कोरोनेल पर मादक पदार्थों की तस्करी के अलावा अपने पति को साल 2015 में जेल से छुड़ाने में मदद करने का आरोप भी लगा है। 

अल चापो को मैक्सिको की सबसे ज्यादा सुरक्षा देने वाली जेल में रखा गया है। बता दें कि अल चापो के बेटों ने जेल के पास जमीन खरीदी और अपने पिता को छुड़ाने के लिए वहां सुरंग खोदनी शुरू की। अल चापो को एक जीपीएस घड़ी दी गई थी, जिससे उसकी सही लोकेशन का पता लगाया जा सके। 

कोर्ट के दस्तावेजों से पता चलता है कि कोरोनेल अपने पति को जेल से बाहर निकालने के लिए एक और साजिश रच रही थीं लेकिन जनवरी 2017 में उसे अमेरिका को प्रत्यर्पित कर दिया गया। बता दें कि साल 2007 में अल चापो और एम्मा कोरोनेल ने शादी की थी। 

कौन है कुख्यात ड्रग माफिया अल चापो ?

अल चापो का जन्म साल 1957 में हुआ था। अल चापो किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और घर के आस-पास अफीम और गांजे की खेती की वजह से अल चापो को ड्रग्स के काम की आदत हुई। यहीं से अल चापो ने ड्रग्स सप्लाई का काम और तरीका सीखा। 

अल चापो ने मिगेल एंजेल फेलिक्स गालार्दो को अपना गॉडफादर बनाया। उसी से अल चापो ने ड्रग तस्करी के बारे में जानकारी ली और इसके बाद 1980 में मेक्सिको के प्रभावशाली सिनालोआ ड्रग्स की तस्करी करने वाले समूह का मुखिया बन गया।इसके बाद अल चापो अमेरिका में ड्रग्स की सबसे ज्यादा सप्लाई करने वाला माफिया बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed