{"_id":"5c3a0bdfbdec2273a9247f12","slug":"the-uk-government-can-end-the-sentence-up-to-six-months-to-prevent-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने के लिए छह महीने तक की सजा को खत्म कर सकती है ब्रिटेन सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपराध रोकने के लिए छह महीने तक की सजा को खत्म कर सकती है ब्रिटेन सरकार
Sat, 12 Jan 2019 09:16 PM IST
आसिम खान
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 12 Jan 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन सरकार फिर से अपराधों को अंजाम देने से रोकने और दबाव कम करने के लिए ज्यादातर अपराधों के लिए मिलने वाली छह महीने या इससे कम की जेल की सजा को खत्म करने पर विचार कर रही है। जेल मंत्री रॉरी स्टीवर्ट ने शनिवार को ‘द डेली टेलीग्राफ’ को बताया कि इस कदम से सेंधमारी और दुकानों से सामान उठा लेने जैसे गैर हिंसक या गैर यौन अपराधों के हजारों दोषी जेल की सजा से बच जाएंगे।
विज्ञापन
अखबार की पत्रिका के लिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि जेल की कम सजा ‘‘आपको बर्बाद करने के लिए काफी है और आपको ठीक होने के लिए काफी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप किसी को तीन या चार सप्ताह के लिए जेल में डालते हैं, वे अपना घर, नौकरी, परिवार और प्रतिष्ठा सब गंवा देते हैं।
विज्ञापन
वे जेल में आते हैं। दूसरे कैदियों से मिलते हैं और आप फिर उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं।’’ आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में 1990 के बाद से कैदियों की संख्या दोगुनी हुई है।
विज्ञापन