फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका चुनाव: जो बिडेन की जिंदगी के वो दर्दनाक लम्हे, पत्नी और बेटी के गम में बहाने पड़े आंसू

Thu, 08 Oct 2020 05:14 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Oct 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
The tragic story of Joe Biden’s first wife and daughter, who died in the same car accident
जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

किसी इंसान के हंसते हुए चेहरे के पीछे का दुख कोई नहीं देख पाता। कुछ ऐसी ही दर्दभरी कहानी है अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन की। एक कार हादसे में वह अपनी पहली पत्नी और बेटी को खो चुके हैं। 



यह बात उस वक्त की है जब जो बिडेन अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीतकर शपथ लेने की तैयारी कर रहे थे। उस वक्त उनकी पत्नी नीलिया और बेटी नाओमी की एक कार हादसे में मौत हो गई। उस कार में उनके दोनों बेटे ब्यू और हंटर भी थे, जो बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

The tragic story of Joe Biden’s first wife and daughter, who died in the same car accident
Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala

क्रिसमस की खरीदारी करने निकले, फिर कभी नहीं लौटे
जो बिडेन उस हादसे को यादकर बताते हैं कि सीनेट के लिए चुने जाने के कुछ हफ्तों के बाद मैं वॉशिंगटन डीसी में अपने नए कार्यालय में काम कर रहा था और लोगों की फरियाद भी सुन रहा था, तभी एक कॉल आया। मुझे बताया गया कि मेरी बेटी जो 13 माह की थी और पत्नी इस दुनिया में नहीं रहे। सभी क्रिसमस की खरीदारी करने निकले थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

The tragic story of Joe Biden’s first wife and daughter, who died in the same car accident
जो बिडेन के साथ कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

किसी विवाद से नहीं जुड़ा बिडेन का नाम
बहरहाल, समय के साथ बिडेन इस कठिन दौर से उबरते चले गए। आज अमेरिका की राजनीति में जो बिडेन का दबदबा है। बिडेन का आज तक किसी विवाद में नाम नहीं आया। वह एक सामान्य से व्यक्ति की तरह दिखते हैं और उसी तरह बात करते हैं। अपनी बातों को सटीक तरीके से बोलते हैं। हां, उनकी एक खास बात ये है कि गलती होने पर वह माफी भी मांग लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The tragic story of Joe Biden’s first wife and daughter, who died in the same car accident
जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : AMAR UJALA

पहली पत्नी से कहां हुई थी मुलाकात
बिडेन 1963 में छुट्टियों के दौरान नासाउ समुद्र के किनारे नीलिया हंटर से मिले थे। तब नीलिया हंटर सिराक्यूज विश्वविद्यालय में स्नातक के दूसरे साल की पढ़ाई कर रही थीं। बिडेन अपनी डिग्री के बाद लॉ स्कूल में दाखिला लेने के लिए सिराक्यूज गए थे। इस जोड़े ने 1966 में शादी की। जबकि वे अभी भी वहां पढ़ रहे थे।

शादी के बाद इन्हें तीन बच्चे हुए, बेटे ब्यू और हंटर, बेटी नाओमी। उसके बाद बिडेन ने पहली बार अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ा, जिसमें उनकी पत्नी ने उनके प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जीत दिलाई।

विज्ञापन
The tragic story of Joe Biden’s first wife and daughter, who died in the same car accident
जो बाइडेन - फोटो : social media

शुरूआत में दर्द बहुत असहनीय था
अपनी पुस्तक "प्रॉमिस मी, डैड" में, बिडेन ने लिखा है कि दर्द शुरूआत में असहनीय लग रहा था और मुझे ठीक होने में लंबा समय लगा। अपने जीवन और अपने परिवार को फिर से संगठित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed