{"_id":"5f42cd518ebc3e3ce9152521","slug":"the-son-s-palace-of-maharaja-dalip-singh-ready-to-sell-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में महाराजा दलीप सिंह के बेटे का महल बिकेगा, एक अरब 52 करोड़ रुपये रखी कीमत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में महाराजा दलीप सिंह के बेटे का महल बिकेगा, एक अरब 52 करोड़ रुपये रखी कीमत
Mon, 24 Aug 2020 01:41 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा दलीप सिंह के बेटे प्रिंस विक्टर अल्बर्ट जय दलीप सिंह का लंदन स्थित महल बिकने जा रहा है। इसकी कीमत 1.55 करोड़ पाउंड (करीब 1 अरब 52 करोड़ रुपये) रखी गई है। महाराजा रणजीत सिंह के छोटे बेटे दलीप सिंह इंग्लैंड निर्वासित किए जाने तक और अपना साम्राज्य ब्रिटिश राज के तहत आने तक सिख साम्राज्य के अंतिम महाराजा थे।
विज्ञापन
दलीप सिंह के साम्राज्य में 19वीं सदी में लाहौर भी शामिल था। उनके बेटे प्रिंस विक्टर का जन्म 1866 में लंदन में हुआ था और ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया उनकी गॉडमदर के समान थीं।
विज्ञापन
इस महल की बिक्री का आयोजन कर रहे बाउशैंप एस्टेट के प्रबंध निदेशक जेरेमी गी ने कहा, लाहौर के निर्वासित क्राउन प्रिंस के इस पूर्व आलीशान महल की छत ऊंची हैं, इसके अंदर रहने के लिए विशाल जगह है और पीछे 52 फुट का एक बगीचा भी है।
विज्ञापन
यह महल 1868 में बनकर तैयार हुआ था और इसे अर्ध सरकारी ईस्ट इंडिया कंपनी ने खरीदा था और इसे पट्टे पर देकर किराये से होने वाली कमाई के लिए एक निवेश संपत्ति के रूप में पंजीकृत कराया गया था। उस समय भारत पर राज करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी ने यह महल मामूली किराये पर निर्वासित दलीप सिंह के परिवार को दे दिया था।
महाराजा दलीप सिंह को 1849 में द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध के बाद उनकी पदवी के साथ पंजाब से हटा दिया गया था और बाद में निर्वासन में लंदन भेज दिया गया था।