फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The record will remain for the longest stay in the air passengers will tell interesting story

हवा में सबसे लंबे समय तक उड़ान का बनेगा रिकॉर्ड, विमानयात्री सुनाएंगे सफर की दिलचस्प दास्तां

Sat, 19 Oct 2019 02:37 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 19 Oct 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
The record will remain for the longest stay in the air passengers will tell interesting story
qantas airways
बादलों की ओट और धरती की प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू होते हुए विमान में सफर करने का अनुभव अपने आप में बेहद रोमांचक होता है। यह तब दोगुना हो जाता है, जब आपको पता चले आपकी यह यात्रा दुनिया की सबसे लंबी विमान यात्रा होने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन कंपनी क्वांटस एयरवेज ऐसा ही कुछ करने जा रही है। इसमें भाग लेने वाले यात्रियों को अपने सफर की दास्तां भी सुनानी होगी।
विज्ञापन


दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्वांटस एयरवेज सबसे लंबी उड़ान में यात्रियों के अनुभव को लेकर एक परीक्षण कर रही है। इसके तहत तीन परीक्षण उड़ान आयोजित की जानी हैं। इस योजना को सनराइज नाम दिया गया है। इसमें विमान सिडनी से लंदन और न्यूयॉर्क तक नए हवाई मार्गों को पार करेगा।
विज्ञापन


कुल 17 हजार किलोमीटर की यात्रा
कंपनी का बोइंग 797-9 ड्रीमलाइन विमान अपनी इस परीक्षण उड़ान के दौरान करीब 17 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करेगा। यह विमान शुक्रवार की रात ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भर चुका है और स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह लंदन में उतरेगा। यह दुनिया की पहली सबसे लंबी नॉनस्टॉप उड़ान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री सुनाएंगे सफर की दास्तां

कंपनी सिडनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर यह परीक्षण उड़ान आयोजित कर रही है। इस उड़ान में करीब 40-50 यात्री शामिल होंगे, जिनमें पायलट, चालक दल के सदस्य, वैज्ञानिक और डॉक्टर होंगे।

इस परीक्षण में पता लगाया जाएगा कि इतनी लंबी उड़ान के दौरान यात्रियों की सेहत पर क्या असर पड़ता है। क्वांटस समूह के सीईओ एलन जॉयस ने बताया कि समूह के वॉलंटियर्स इस दौरान अपनी नींद, भोजन और पेय, सेवन और शारीरिक गतिविधियों को किस तरह संचालित करते हैं, इसका अध्ययन किया जाएगा।

लंबी यात्रा वाली उड़ान शुरू करने की घोषणा कर चुकी है कंपनी
हालांकि क्वांटस एयरलाइन पहले ही साल 2023 तक लंदन, न्यूयॉर्क और तीन ऑस्ट्रेलियाई शहरों सिडनी, ब्रिस्बेन और मेलबोर्न की बीच सीधी और लंबी उड़ान शुरू करने की घोषणा कर चुकी है।

खाने से लेकर मनोरंजन तक की होगी व्यवस्था

परीक्षण उड़ान में शोधकर्ता यात्रियों की नींद, सेहत और उनके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को जांचेंगे। इसके लिए यात्रियों को अलग-अलग प्रकार का भोजन और पेय पदार्थ देने की व्यवस्था की गई है। उनके लिए विमान में मनोरंजन की भी व्यवस्था होगी। उड़ान के यात्रियों से कहा गया है कि वह अपने अगले दो हफ्तों की दिनचर्या को लिखकर रखेंगे, ताकि जांच की जा सके कि वे यात्रा के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed