फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The October 15 US presidential debate between President Donald Trump and Democratic nominee Joe Biden will not proceed

15 अक्तूबर को नहीं होगी ट्रंप-बिडेन के बीच दूसरी बहस, अटकलों पर लगा विराम

Sat, 10 Oct 2020 06:38 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Oct 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
The October 15 US presidential debate between President Donald Trump and Democratic nominee Joe Biden will not proceed
अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट - फोटो : ANI

अमेरिका में 15 अक्तूबर को होने वाली राष्ट्रपति पद के लिए बहस को आयोग ने रद्द कर दिया है। सुरक्षा कारणों की वजह से यह फैसला लिया गया है। आयोग अब 22 अक्टूबर को होने वाली अंतिम राष्ट्रपति पद की बहस की तैयारियों पर ध्यान देगा।

विज्ञापन


ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों तरफ के कैंपेन अपनी-अपनी तरफ से बहस के लिए तारीख बता रहे थे। लेकिन राष्ट्रपति पद के लिए बहस कराने वाले आयोग ने ईमेल से साफ कर दिया कि 15 अक्टूबर को कोई बहस नहीं होगी। 
विज्ञापन

चुनाव अभियान का अहम हिस्सा
अमेरिका में चुनाव से पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट की परंपरा वर्ष 1976 ले लगातार जारी रही है। देश में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उम्मीदवारों के चुनावी अभियान के दौरान यह बहस होती है जिसका पहले रेडियो पर और अब टीवी पर सीधा प्रसारण होता है।


इसमें दोनों प्रमुख उम्मीदवार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के अलावा अपना भावी एजेंडा भी पेश करते हैं। वर्ष 2000 के बाद से तीन डिबेट होने लगीं।

अमेरिका को नहीं चाहिए लापरवाह राष्ट्रपति : बिडेन
डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बिडेन ने लास वेगास में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, कोरोना से संक्रमण के बाद ट्रंप का लापरवाही भरा आचरण अनुचित है। उन्होंने राष्ट्रपति पर तंज कसा, ट्रंप को यह देखना चाहिए कि जनता कहां है और कहा जाना चाहती है।

जनता को ऐसा लापरवाह राष्ट्रपति नहीं चाहिए जो उसे अनदेखा करे और नीचा दिखाए। बिडेन के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने कहा, यह शर्मनाक है कि ट्रंप ने एकमात्र ऐसी बहस को विफल कर दिया जिसमें मतदाता सवाल पूछते हैं। लेकिन इसमें हैरत नहीं, क्योंकि ट्रंप में मतदाताओं को जवाब देने की हिम्मत ही नहीं है।

व्हाइट हाउस में संबोधित करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति कोरोना मुक्त होने के बाद पहली बार व्हाइट हाउस में अपना लाइव कार्यक्रम करेंगे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

यह भी बताया गया कि ट्रंप इस दौरान किसी के करीबी संपर्क में नहीं आएंगे। यहां आने वालों को मास्क लगाना होगा और सुरक्षा मानक पूरे करने होंगे। इसके बाद वह सोमवार को फ्लोरिडा से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे।  

‘सुपर स्प्रेडर’ इवेंट की मेजबानी कर चुका है व्हाइट हाउस : फौसी
व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. एंथनी फौसी ने कहा कि व्हाइट हाउस ने 26 सितंबर को रोज गार्डन में एक ‘सुपर स्प्रेडर’ (वायरस को तेजी से फैलाने में मददगार) इवेंट का आयोजन किया।

यहां शामिल होने आए लोगों ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया था। इस कारण वायरस ने तेजी से व्हाइट हाउस में अपने पांव पसारे।


मिनेसोटा रैली में भाग लेने वाले 9 लोगों को कोरोना
राष्ट्रपति ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने के बाद से उनकी मिनेसोटा रैली में भाग लेने वाले 9 लोगों को कोरोना हो गया है। मिनेसोटा के संक्रामक रोग निदेशक क्रिस एहर्समैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह रैली 18 सितंबर को आयोजित हुई थी। इनमें से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बता दें कि इस रैली में करीब 2,000 लोगों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed