{"_id":"5ecb0ca48ebc3e90813bfaca","slug":"the-new-york-times-published-the-names-of-those-killed-by-the-corona-virus-on-its-front-page","type":"story","status":"publish","title_hn":"द न्यूयॉर्क टाइम्स ने फ्रंट पेज पर छापे कोरोना वायरस से मारे गए लोगों के नाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने फ्रंट पेज पर छापे कोरोना वायरस से मारे गए लोगों के नाम
Mon, 25 May 2020 05:39 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयॉर्क
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयॉर्क
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 25 May 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
New York Times Front Page
- फोटो : New York Times
अमेरिका के अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रविवार को अपने फ्रंट पेज पर कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के नामों की लंबी सूची छापी। अखबार ने देशभर में इस महामारी से मरने वालों के नाम और संक्षिप्त विवरण छह कॉलम में प्रकाशित किए और इसका शीर्षक ‘यूएस डेथ नियर 1,00,000, एन इनकैलकुलैबल लॉस’ यानी अमेरिका में करीब एक लाख मौतें, बेहिसाब नुकसान लगाया है।
विज्ञापन
ग्राफिक्स डेस्क की सहायक संपादक सिमोन लिंडेन ने कहा, इस सूची को सामान्य लेखों, तस्वीरों और ग्राफिक्स के स्थान पर प्रकाशित किया गया है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोविड-19 से 96 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। द टाइम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी टॉम बोडकिन ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि कभी तस्वीरों के बिना फ्रंट पेज छपा हो। हालांकि मेरे 40 वर्षों के दौरान केवल ग्राफिक्स वाले पेज छपते रहे हैं।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में कई सप्ताह बाद एक दिन में सबसे कम मौतें
न्यूयॉर्क में कई सप्ताह बाद शनिवार को एक दिन में कोरोना से सबसे कम मौतें हुईं। राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया।
शनिवार को राज्य में 84 मौतें हुईं, जबकि आठ अप्रैल को सबसे ज्यादा 799 लोगों की मौत हुई थी। गवर्नर ने कहा कि राज्य में एक दिन में मृतकों की संख्या को कम करके 100 से नीचे ला पाना कुछ सप्ताह पहले तक असंभव लग रहा था। मुझे लगता है कि हम सचमुच प्रगति कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र रहे न्यूयॉर्क राज्य में मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में भी भारी गिरावट आई है। बता दें कि इस खतरनाक बीमारी के कारण अमेरिका में अब तक 99 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 16 लाख से ज्यादा लोग यहां कोरोना के संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं।