{"_id":"5b675b454f1c1b8f568b858e","slug":"the-last-member-of-the-famous-french-immigrant-resistance-group-of-world-war-ii-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे विश्व युद्ध के प्रसिद्ध फ्रांसीसी अप्रवासी प्रतिरोध समूह के आखिरी सदस्य आर्सेन चकारियन का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दूसरे विश्व युद्ध के प्रसिद्ध फ्रांसीसी अप्रवासी प्रतिरोध समूह के आखिरी सदस्य आर्सेन चकारियन का निधन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे विश्व युद्ध में फ्रांस पर नाजी कब्जे का बहादुरी से प्रतिरोध करने वाले अप्रवासी कामगारों के समूह के आखिरी जीवित सदस्य का शनिवार को निधन हो गया। आर्मीनियाई मूल के आर्सेन चकारियन के परिवार ने रविवार को बताया कि उन्होंने पेरिस के बाहरी क्षेत्र में स्थित विट्री-सुर-सैन में अपने घर के पास स्थित एक अस्पताल में 101 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
तुर्की में वर्ष 1916 में जन्मे आर्सेन पेशे से दर्जी थे और मशहूर आर्मीनियाई कवि व फेलो कम्युनिस्टस मिसाक मानोउचियान के नेतृत्व वाले उस छोटे से अप्रवासी प्रतिरोधक समूह में शामिल थे, जिसने वर्ष 1943 में फ्रांस के नाजी कब्जे वाले हिस्से में जर्मन सेना को नुकसान पहुंचाने वाले बहुत सारे कारनामों को अंजाम दिया था। इस समूह के 23 सदस्यों को 1944 में पकड़े जाने के बाद जर्मन सैन्य अदालत की तरफ से फांसी दे दी गई थी, जिसमें से अधिकतर यहूदी थे। इसके बाद इस समूह की गतिविधियां कम हो गई थीं।
विज्ञापन
आर्सेन चकारियन हालांकि बोरड्यूक्स जाकर गिरफ्तारी से बच गए थे और लड़ाई खत्म होने तक प्रतिरोधक गतिविधियां चलाते रहे थे। उन्हें बाद में बहादुरी के लिए बहुत सारे पदक मिले, लेकिन फ्रांसीसी नागरिकता के लिए उन्हें 1958 तक इंतजार करना पड़ा था। वर्ष 2012 में उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन