{"_id":"5d247ebf8ebc3e6ca302a4d3","slug":"the-issue-of-facebook-sending-data-to-america-reached-europe-s-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोप की सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा फेसबुक का अमेरिका में डाटा भेजने का मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोप की सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा फेसबुक का अमेरिका में डाटा भेजने का मामला
Tue, 09 Jul 2019 05:17 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 09 Jul 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया साइट फेसबुक के अमेरिका में डाटा भेजने के खिलाफ ऑस्ट्रिया के एक निजता अभियान की लंबी लड़ाई अब यूरोप की उच्चतम अदालत में पहुंच गई है। लक्जेमबर्ग में स्थित इस अदालत को इस मामले में फैसला करना है।
विज्ञापन
इस मामले में अब यह तय किया जाना है कि क्या फेसबुक की डब्लिन में कार्यरत सहयोगी इकाई वैधानिक रूप से अपने प्रयोक्ताओं के डाटा को इसकी मूल अमेरिकी कंपनी में भेज सकती है। निजता अभियान चलाने वाले मैक्स श्रेम्स ने यह मुकदमा साल 2013 में दायर किया था।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक इसका फैसला आ जायेगा। यह यूरोपीय संघ के हजारों कारोबारियों को प्रभावित कर सकता है क्योंकि वे निजी डाटा संघ से बाहर नहीं ले जाने के सुरक्षा मानकों के समझौतों पर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन