फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The hearing in the Italian naval case in the International arbitration court began

अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत में शुरू हुई इटली नौसैनिक मामले की सुनवाई

Mon, 08 Jul 2019 09:42 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 08 Jul 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
The hearing in the Italian naval case in the International arbitration court began
सांकेतिक तस्वीर

अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत में सोमवार से इटली नौसैनिक मामले में सुनवाई शुरू हो गई। इटली ने अदालत से भारत को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि भारत अपने मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ आपराधिक अभियोग रद्द कर दे और मामले की सुनवाई इटली को सौंप दी जाए। 

विज्ञापन


बता दें कि इतालवी मछुआरों पर 2012 में केरल के तट पर दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप है। अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत में इटली के प्रतिनिधि फ्रांसिस्को अजारेलो ने कहा कि इस मामले की सुनवाई रोम (इटली) में होनी चाहिए क्योंकि नौसैनिक मैसिमिलानो लातोरे और सेल्वातोर गिरोने इटली के अधिकारी थे और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में इटली के जहाज पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन


फ्रांसिस्को ने अदालत को बताया कि भारत पहले ही नौसैनिकों को दोषी मानता है। इतालवी समाचार एजेंसी 'एएनएसए' के मुताबिक फ्रांसिस्को ने अदालत को बताया, 'भारत की नजर में बेगुनाही को लेकर धारणा नहीं है। आरोप तय होने से पहले ही नौसैनिकों को दोषी ठहरा दिया गया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में भारत के प्रतिनिधि जी बालासुब्रमण्यम ने अदालत को बताया, 'इटली का कहना है कि उसके पास इस मामले में विशेष अधिकार क्षेत्र है लेकिन इस तथ्य को ध्यान में रखना होगा कि मामले में भारत और दो मछुआरे पीड़ित हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed