फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The British Queen grandson peter phillips and daughter in law will get divorced

ब्रिटिश महारानी के पोते और बहू में होगा तलाक, फैसले से परिवार दुखी

Wed, 12 Feb 2020 03:03 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Feb 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
The British Queen  grandson peter phillips and daughter in law will get divorced
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पोते पीटर फिलिप्स (42) और उनकी कनाडाई पत्नी ऑटम केली (41) ने  शादी के 12 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों युगल ने इस बाबत मंगलवार को बाकायदा एलान किया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने बयान में कहा कि ब्रिटिश सम्राट के आठ पुत्रों में सबसे बड़े फिलिप्स और ऑटम इस फैसले की सूचना महारानी व परिवार को पिछले साल ही दे चुके हैं। दोनों का विवाह 2008 में हुआ था और उनके दो बच्चे सवाना (9) और इसला (7) भी हैं।
विज्ञापन


उनके प्रवक्ता ने बताया कि दोनों युगल इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि तलाक का फैसला उनकी दोस्ती और दोनों बच्चों के लिए सबसे अच्छा कदम रहेगा। बकिंघम पैलेस ने हालांकि इसे निजी मामला मानते हुए इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन बयान में कहा गया कि दोनों परिवार इस खबर से दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 वर्ष पहले लंदन के क्वींस विंडसर कैसल निवास पर हुई इस शादी में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल भी शामिल हुई थीं। बता दें कि फिलिप्स के पास कोई शाही खिताब नहीं है लेकिन वे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। 2016 में महारानी के 90वें जन्मदिन के लिए उन्होंने बकिंघम पैलेस के सामने एक विशाल स्ट्रीट पार्टी का आयोजन भी किया।

दुखी हैं सम्राट फिलिप और शाही परिवार

ब्रिटिश अखबार द सन ने सबसे पहले इस खबर की जानकारी देते हुए लिखा कि 93 वर्षीय सम्राट फिलिप इस तलाक को लेकर काफी दुखी दिखाई दिए। वह इसलिए भी दुखी थे क्योंकि शाही परिवार इस समय कई तरह की परेशानियों से जूझ रहा है। हाल ही में प्रिंस हैरी और मेगन ने अपने वरिष्ठ पद को छोड़कर कनाडा व अमेरिका में समय बिताने को लेकर परिवार को संकट में डाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed