फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The birth rate in China has fallen to a record low in 2020

घट रही युवाओं की संख्या: जनसंख्या के मोर्चे पर बढ़ती जा रही हैं चीन की मुश्किलें

Thu, 02 Dec 2021 05:01 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 Dec 2021 05:01 PM IST
सार

पिकिंग यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर जेम्स लियांग ने अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन से कहा- ‘हमारी शुरुआती भविष्य़वाणी यह है कि 2021 में एक करोड़ के आसपास या उससे भी कम शिशुओं का जन्म होगा। उसके साथ ही चीन के लिए सबसे बड़ी खबर यह आएगी कि उसकी कुल जनसंख्या में गिरावट आने लगी है।’

विज्ञापन
The birth rate in China has fallen to a record low in 2020
चीन की जनसंख्या - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कुछ दिन पहले ये खबर आई कि 2020 में चीन में जन्म दर रिकॉर्ड स्तर तक गिर गई है। इसमें निकट भविष्य में बढ़ोतरी की कोई संभावना भी नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि अब जनसंख्या के मोर्चे पर चीन को कई प्रकार की समस्याओं से उलझना पड़ रहा है। उससे उसकी मुश्किलें बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


पिछले साल चीन में प्रति 1000 आबादी पर सिर्फ 8.5 शिशुओं का जन्म हुआ। चीन सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 1949 में कम्युनिस्ट चीन की स्थापना के बाद यह से निम्न जन्म दर है। पिछले साल चीन में लगभग एक करोड़ 20 लाख शिशुओं का जन्म हुआ, जबकि 2019 में ये संख्या एक करोड़ 46 लाख से ज्यादा थी। जानकारों का कहना है कि जन्म दर गिरने के कारण 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में युवाओं की संख्या तेजी से घट रही है।

विज्ञापन

2021 में एक करोड़ बच्चों के जन्म का अनुमान

ताजा आंकड़े सामने आने के बाद जनसंख्या विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि चीन की कुल आबादी में गिरावट उससे पहले ही आने लगेगी, जिसका पहले अनुमान लगाया गया था। पिकिंग यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर जेम्स लियांग ने अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन से कहा- ‘हमारी शुरुआती भविष्य़वाणी यह है कि 2021 में एक करोड़ के आसपास या उससे भी कम शिशुओं का जन्म होगा। उसके साथ ही चीन के लिए सबसे बड़ी खबर यह आएगी कि उसकी कुल जनसंख्या में गिरावट आने लगी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वांगजाऊ स्थित चीन के जाने-माने जनसंख्या विशेषज्ञ हे याफू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि 2021 में चीन की आबादी में गिरावट शुरू हो जाने की संभावना है। हे ने इस साल मई में अनुमान लगाया था कि आबादी में गिरावट की शुरुआत 2022 में होगी। लेकिन ताजा आंकड़े जारी होने के बाद उन्होंने कहा है कि अब इसी वर्ष ऐसा होने की संभावना है।

हे ने लिखा है कि इस साल 95 लाख से एक करोड़ पांच लाख के बीच शिशु पैदा होंगे। चीन में हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मृत्यु होती है। इसलिए अगर जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या एक करोड़ से कम रही, तो इसी वर्ष आबादी में गिरावट आने लगेगी।

विकास के मामले में चीन अभी भी पीछे

विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में जन्म दर में नाटकीय ढंग से गिरावट आई है। इसलिए चीन की आबादी में गिरावट तेजी से होने की संभावना है। इससे चीन में कई तरह की सामाजिक समस्याएं पैदा होंगी और इसका गहरा आर्थिक प्रभाव भी होगा। कई दूसरे औद्योगिक देश भी आबादी घटने की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन वहां ये समस्या आर्थिक विकास का एक खास स्तर हासिल करने बाद सामने आई। चीन अभी भी उन देशों के बराबर विकास का स्तर हासिल नहीं कर पाया है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा का उसका ढांचा भी अपेक्षाकृत कमजोर है।



चीन में पिछले साल प्रजनन दर (रिप्लेसमेंट रेट) 1.3 रही। जापान में ये दर 1.34 थी। जबकि चीन का प्रति व्यक्ति जीडीपी जापान की तुलना में लगभग एक चौथाई ही है। वैसे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में प्रजनन दर चीन से भी नीचे है। वहां ये दर क्रमशः 1.1 और 0.84 हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed