{"_id":"5f53ee1a8ebc3ea3e2210c57","slug":"the-atlantic-magazine-claims-that-us-president-said-soldiers-killed-in-battle-were-looser-and-sucker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ट्रंप ने लड़ाई में मारे गए सैनिकों को कहा था ‘लूजर’ और ‘सकर’, अमेरिका में कोहराम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति ट्रंप ने लड़ाई में मारे गए सैनिकों को कहा था ‘लूजर’ और ‘सकर’, अमेरिका में कोहराम
Mon, 07 Sep 2020 06:30 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Sep 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप ने फॉक्स न्यूज नेटवर्क से अपने राष्ट्रीय सुरक्षा संवाददाता को नौकरी से निकालने की मांग की है। ट्रंप का कहना है कि इस संवाददाता ने अमेरिकी सेना की गरिमा गिराई है।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिकी चुनाव के करीब आते आते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ‘द अटलांटिक’ पत्रिका की एक रिपोर्ट ने मुसीबत खड़ी कर दी है। पत्रिका ने दावा किया है कि ट्रंप ने लड़ाई में मारे गए सैनिकों को हारे हुए (लूजर) और चूसने वाले (सकर) कहा है।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, आप सेना के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन एक रिपोर्टर जो गलत लोगों के साथ काम कर रही है, इस तरह के डरावने आरोप लगाती है।
You work so hard for the military, from completely rebuilding a depleted mess that was left by OBiden, to fixing a broken V.A. and fighting for large scale military pay raises, and then a slimeball reporter, maybe working with disgruntled people, makes up such a horrible charge..
विज्ञापन विज्ञापन— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 5, 2020
ट्रंप ने इसका खंडन किया लेकिन इस पर अमेरिका में हंगामे के बीच राष्ट्रपति को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
इस टिप्पणी के बाद ट्रंप का चुनाव अभियान सैन्य समुदाय में जरूरी समर्थन को कम कर सकता है। खुद को सैन्य बलों का चैंपियन बताने वाले ट्रंप की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक पद के प्रत्याशी जो बिडेन ने कहा कि मैं करियर में इतना निराश कभी नहीं हुआ।
उन्होंने इस टिप्पणी को वर्दी में देश की सेवा करने वाले सैनिकों की अवमानना बताया। बिडेन ने ट्रंप की टिप्पणी को अपमानजनक, गैर-अमेरिकी और घटिया बताते हुए कहा, मेरा बेटा ब्यू बिडेन इराक में तैनात रहा है और वह न तो लूजर था और ना ही सकर रहा है, बल्कि 2015 में उसकी कैंसर से मौत हो गई थी।
उन्होंने ट्रंप पर सवाल दागा कि यदि आपका बेटा इस वक्त अफगानिस्तान में होता और यदि आप बेटा, बेटी, पति या पत्नी खो दें तो कैसा लगेगा? हालांकि ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ऐसा बयान कभी नहीं दिया और सैनिक असली हीरो हैं।
फ्रांस में 2018 को की थी टिप्पणी
पत्रिका की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप 2018 में फ्रांस गए थे, तभी बारिश के दौरान उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के स्मारक पर जाने से इनकार कर दिया था। तब ट्रंप ने एक अधिकारी से कहा था कि मुझे वहां क्यों जाना चाहिए? वहां तो लूजर्स हैं। इस दौरान ट्रंप के साथ मौजूद कुछ लोगों के नाम पत्रिका ने उजागर नहीं किए हैं।
Trending Videos
अमेरिकी चुनाव प्रभावित करना चाहते हैं चीन, रूस और ईरान
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने कहा है कि चीन, ईरान और रूस अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन को व्हाइट हाउस में देखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि खुफिया समुदाय ने भी साफ कर दिया है कि ये तीनों देश अमेरिकी सियासत को प्रभावित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चला रहे हैं ताकि चुनाव में बाधा पैदा की जा सके।
उन्होंने कहा कि खुफिया समुदाय ने भी साफ कर दिया है कि ये तीनों देश अमेरिकी सियासत को प्रभावित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चला रहे हैं ताकि चुनाव में बाधा पैदा की जा सके।