फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The accused who conspired to burn down the Gurdwara in California was presented, arrested in March

US: कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे को जलाने की साजिश रचने वाले आरोपी को किया गया पेश, मार्च में हुई थी गिरफ्तारी

Mon, 21 Aug 2023 05:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 21 Aug 2023 05:16 PM IST
सार

पूर्व बेकर्सफील्ड नगर परिषद उम्मीदवार राजवीर सिंह गिल को 17 अगस्त को प्रारंभिक सुनवाई के लिए पेश किया गया था। सूत्रों के अनुसार चार मार्च को बेकर्सफील्ड के सबसे बड़े सिख पूजा स्थलों में से एक, गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी खालसा दरबार को जलाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।  

विज्ञापन
The accused who conspired to burn down the Gurdwara in California was presented, arrested in March
former Bakersfield City Council candidate - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया की अदालत में 60 वर्षीय भारतीय मूल के सिख नेता को एक बार फिर अदालत में सुनवाई के लिए पेश किया गया। उन्हें कैलिफोर्निया के प्रमुख गुरुद्वारे को जलाने की साजिश रचने के आरोप में चार मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


पूर्व बेकर्सफील्ड नगर परिषद उम्मीदवार राजवीर सिंह गिल को 17 अगस्त को प्रारंभिक सुनवाई के लिए पेश किया गया था। सूत्रों के अनुसार, चार मार्च को बेकर्सफील्ड के सबसे बड़े सिख पूजा स्थलों में से एक, गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी खालसा दरबार को जलाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन पर गुरुद्वारा जलाने के अलावे अन्य लोगों पर गोली चलाने का भी आरोप है। 
विज्ञापन


राजवीर सिंह गिल को एक प्रस्ताव के लिए 31 अगस्त को केर्न काउंटी अदालत में वापस आने की उम्मीद है। वह पांच और छह अक्तूबर को प्रारंभिक सुनवाई के लिए भी अदालत में पेश होंगे। उन्होंने पिछले साल एक अन्य भारतीय मूल की उम्मीदवार मनप्रीत कौर के खिलाफ सिटी काउंसिल वार्ड-7 के लिए चुनाव लड़ने का प्रयास किया था। कौर यह चुनाव जीतकर बेकर्सफील्ड नगर परिषद के लिए पहली सिख महिला बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनप्रीत कौर ने चुनाव जीतने के बाद कहा, 'मुझे आरोपों की जानकारी है। मुझे यकीन है कि बेकर्सफील्ड पुलिस विभाग हमारे समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए काम करेगी। यह खबर काफी ज्यादा डराने वाला है। उन्होंने कहा, 'उसने (राजवीर सिंह गिल) इस घटना को अंजाम देने के लिए कुछ लोगों को अपने साथ जोड़ा था। जिन लोगों को उसने अपने साथ जोड़ा था, उन्होंने ही आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस जांच के लिए आई और हमने उन्हें सबकुछ बताया।'


एक अन्य व्यक्ति सुखविंदर सिंह रांघी ने बार-बार टकराव की वजह आठ लाख डॉलर से जुड़े विवाद को बताया, जिसे कि सम्मेलन में सदस्यो के द्वारा जुटाया गया था और इसे एक कॉरपोरेट संस्थान द्वारा मंदिर के अधिग्रहण के लिए लगाया जाना था। रंगी ने बताया कि गिल ने मंडली के कुछ नेताओं को मारने के लिए दो हिस्पैनिक लोगों को 10,000 अमेरिकी डॉलर की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed