फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand has announced the indefinite extension of its visa-free entry policy for Indian nationals

Thailand: थाईलैंड जाने की सोच रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी, अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई गई मुफ्त वीजा नीति

Mon, 04 Nov 2024 09:40 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2024 09:40 PM IST
सार

अगर आप थाईलैंड घूमने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए अपने 'मुफ्त वीजा प्रवेश नीति' को आगे बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक ये नीति पहले 11 नवंबर 2024 तक खत्म होने वाली थी।

विज्ञापन
Thailand has announced the indefinite extension of its visa-free entry policy for Indian nationals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

थाईलैंड ने अपने पर्यटन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। थाईलैंड ने अपने 'मुफ्त वीजा प्रवेश नीति' के खत्म होने वाली आखिरी तारीख में बदलाव करते हुए उसे अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया है। देश ने 'मुफ्त वीजा प्रवेश नीति' को सिर्फ भारतीयों को लिए अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाया है। इससे पहले भारतीयों के लिए थाईलैंड की 'मुफ्त वीजा प्रवेश नीति' 11 नवंबर को खत्म होने वाली थी।
विज्ञापन


थाईलैंड में दो महीने तक बिना वीजा के रुक सकते हैं
टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड (टीएटी) की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, भारतीय नागरिक थाईलैंड में बिना वीजा के 60 दिनों तक रुक सकते हैं। वहीं अगर भारतीय नागरिक इससे ज्यादा समय तक वहां रुकना चाहते हैं, तो आप्रवासन कार्यालय में जाकर अपना निवास 30 दिनों तक आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


मशहूर समुद्री किनारों पर ले सकते हैं आनंद
थाईलैंड के कुछ मशहूर समुद्री किनारों की बात करें, तो इसमें फी फी आईलैंड, फुकेत, क्राबी, कोरल आइलैंड, पटाया शामिल है। जहां पर खूबसूरत समुद्री किनारों का आप आनंद उठा सकते हैं। यहां पर आपको शांति और सुंदरता दोनों मिलेंगे। इन समुद्री किनारों पर हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक आते हैं। इन जगहों पर आप सफेद रेत पर खेल और पानी से जुड़े तमाम खेलों का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त सबसे खूबसूरत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड में मौजूद हैं कई ऐतिहासिक मंदिर
थाईलैंड अपनी समुद्री किनारों के साथ-साथ ऐतिहासिक मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। इनमें कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपनी वास्तुकला संरचना के मशहूर है। इसमें पटाया में मौजूद 'सेंचुरी ऑफ ट्रुथ, 'अयुथ्या', 'व्हाइट टेंपल', 'द ग्रैंड प्लेस' है। जहां आप इन खूबसूरत वास्तुकला को अपने यादों में संजो सकते हैं। हालांकि, इन सभी जगहों पर जाने के लिए अलग-अलग प्रवेश फीस निर्धारित है, जिसे अदा कर आप आसानी इन मंदिरों में दर्शन के साथ-साथ शांति की अनुभूति कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed