फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand becomes first Southeast Asian nation to legalise same gender marriage

Thailand: थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को मिली मान्यता, ऐसा करने वाला दक्षिण पूर्व एशिया का पहला देश बना

Thu, 23 Jan 2025 06:02 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 23 Jan 2025 06:02 PM IST
सार

इस कानून को मान्यता देने के बाद अब 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी जोड़ा थाईलैंड में विवाह कर सकता है। इसे LGBTQ+ समुदाय के लिए एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। इस समुदाय ने समान विवाह अधिकारों की वकालत करते हुए एक दशक से अधिक समय की लड़ाई लड़ी है। 

विज्ञापन
Thailand becomes first Southeast Asian nation to legalise same gender marriage
थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को दी गई मान्यता। - फोटो : ani

विस्तार

थाईलैंड में अब समलैंगिक जोड़े विवाह कर सकते हैं। गुरुवार को थाईलैंड में समलैंगिक विवाह समानता कानून को मान्यता दे दी गई। जिसके बाद थाईलैंड ऐसा करने वाला दक्षिण पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है। इसके अलावा, एशिया में ऐसा करने वाला नेपाल और ताइवान के बाद तीसरा देश बन गया है। 
विज्ञापन


 

LGBTQ+ समुदाय के लिए एक बड़ी जीत
इस कानून को मान्यता देने के बाद अब 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी जोड़ा वहां विवाह कर सकता है। इसे LGBTQ+ समुदाय के लिए एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। इस समुदाय ने समान विवाह अधिकारों की वकालत करते हुए एक दशक से अधिक समय की लड़ाई लड़ी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

समलैंगिक जोड़ों को मिलेंगे ये अधिकार
यह कानून थाईलैंड में समलैंगिक जोड़ों को कानूनी रूप से अपने विवाह को पंजीकृत करने का अधिकार प्रदान करता है। इसके अलावा, उन्हें कानूनी, वित्तीय और चिकित्सा अधिकार के अधिकार के साथ ही गोद लेने और विरासत के अधिकार भी प्रदान करता है। 

 
विज्ञापन

पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने कही यह बात
इस मौके पर थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने कहा कि यह विवाह समानता कानून थाई समाज में लैंगिक विविधता के बारे में अधिक जागरूकता और जाति या धर्म की परवाह किए बिना सभी को गले लगाने की शुरुआत का प्रतीक है। यह इस बात का भी प्रतीक है कि हर कोई समान अधिकारों और सम्मान का हकदार है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। 

समलैंगिक विवाह समानता कानून को मान्यता मिलने के बाद, गुरुवार को थाईलैंड में सैकड़ों समलैंगिक जोड़े शादी करने जा रहे हैं। बैंकॉक प्राइड ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 200 से अधिक जोड़ों ने सियाम पैरागॉन शॉपिंग सेंटर में शादी करने के लिए पंजीकरण कराया है। 

 

थाईलैंड से पहले कितने देशों में समलैंगिक विवाह को मंजूरी मिल चुकी है?
थाईलैंड को छोड़कर दुनिया में अभी 33 ऐसे देश हैं, जहां समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी मिली हुई है। हालांकि, ज्यादातर देशों में अदालत के फैसले के बाद ही समलैंगिकों को ये अधिकार मिला। समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला सबसे पहला देश नीदरलैंड बना। इसके अलावा ऑस्ट्रिया, ताइवान, कोलंबिया, अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, क्यूबा, डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, माल्टा, फिनलैंड, ब्रिटेन जैसे देशों में भी समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी मिली हुई है।

कितने देशों में समलैंगिकता अवैध है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम पांच अन्य देशों - पाकिस्तान, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और मॉरिटानिया में शरिया अदालतों के तहत समलैंगिक संबंधों पर मौत की सजा तक दी जा सकती है। ईरान,  सोमालिया और उत्तरी नाइजीरिया के कुछ हिस्सों में भी यही बात लागू होती है। वहीं 71 देशों में समान-लिंग संबंध अप्राकृतिक संबंध कानूनों के तहत विभिन्न प्रकार के अपराध की श्रेणी में आते हैं। इन सभी में देशों में समलैंगिक संबंधों पर जेल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed