फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   thai king maha vajiralongkorn calls sister ubolratana to take pm candidature back

थाई राजा ने बहन उबोलरत्ना को दिया प्रधानमंत्री पद उम्मीदवारी वापस लेने का आदेश

Sat, 09 Feb 2019 02:28 PM IST
Shani Mishra भाषा, बैंकॉक
भाषा, बैंकॉक Published by: Shani Mishra Updated Sat, 09 Feb 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
thai king maha vajiralongkorn calls sister ubolratana to take pm candidature back
Ubolratna- thai king maha vajiralongkorn - फोटो : self

थाईलैंड की राजनीतिक पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए राजकुमारी को उम्मीदवार बनाने से रोकने के राजा के आदेश का पालन करेगी। इससे एक दिन पहले पार्टी ने इस पद की उम्मीदवारी के लिए राजकुमारी के नाम की घोषणा की थी।

विज्ञापन


पार्टी ने शनिवार को एक वाक्य के संदेश में पत्रकारों से कहा, ‘‘थाई रक्षा चार्ट पार्टी शाही आदेश का पालन करेगी।’’ बयान में कहा गया है कि पार्टी थाईलैंड की संवैधानिक राजशाही के तहत परम्पराओं और शाही रीति रिवाजों का सम्मान करते हुए अपना कर्तव्य निभाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


इस घोषणा से राजकुमारी उबोलरत्ना की मार्च में होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए अभूतपूर्व उम्मीदवारी अमान्य हो जाएगी। राजकुमारी के छोटे भाई थाईलैंड के राजा महा वजीरलोंगकोर्न ने उनकी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाई रक्षा चार्ट ने शुक्रवार को राजकुमारी को आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने की घोषणा की थी जिससे यहां की राजनीति में एक दिलचस्प मोड़ आ गया था जहां सत्तारूढ़ जुंटा के प्रमुख के सामने एक हाई प्रोफाइल शाही शख्सियत चुनावी मैदान में उतरी। जुंटा ने साल 2014 में यिंगलक शिनावात्रा सरकार का तख्तापलट कर दिया था। 

थाईलैंड के राजा ने उसी दिन बाद में एक बयान जारी कर कहा कि वरिष्ठ शाही परिवार के सदस्य को राजनीति में लाना परंपरा और राष्ट्रीय संस्कृति के खिलाफ है और अत्यधिक अनुचित है। 

विश्लेषकों ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि राजा के बयान ने राजकुमारी की संभावनाओं को विफल कर दिया है। थाईलैंड में संवैधानिक राजतंत्र व्यवस्था है और वहां साल 1932 के बाद से कोई भी शाही सदस्य सरकार का हिस्सा नहीं रहा। 


राजा ने प्रत्यक्ष रूप से राजकुमारी की आलोचना नहीं की है और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने राजनीतिक दल के सदस्यों को उन्हें पद की दौड़ में शामिल करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed