फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   tesla cybertruck wheel recall and model series camera failure news

Tesla Recall: साइबरट्रक का टायर खराब, दो लाख गाड़ियों में कैमरे फेल; टेस्ला को वापस बुलानी पड़ी लाखों कारें

Sat, 09 May 2026 04:54 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 09 May 2026 04:54 AM IST
सार

टेस्ला के साइबरट्रक में पहिया टूटने के खतरे और लाखों कारों में कैमरा बंद होने की समस्या ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, कंपनी समय रहते इन खराबियों को ठीक कर रही है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। 
 

विज्ञापन
tesla cybertruck wheel recall and model series camera failure news
टेस्ला का भारत में पहला शोरूम खुला - फोटो : एक्स/Tesla/Gabbar

विस्तार

दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने अपने वाहनों में आई तकनीकी खामियों के बाद दो अलग-अलग रिकॉल जारी किए हैं। कंपनी ने 173 साइबरट्रक और करीब 2 लाख अन्य मॉडल्स को वापस बुलाया है। साइबरट्रक के पहियों और बाकी कारों के सॉफ्टवेयर में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन


साइबरट्रक के पहियों में खराबी
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-2026 के बीच बने 18-इंच स्टील व्हील वाले 173 साइबरट्रक रिकॉल किए गए हैं। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि खराब सड़कों या मोड़ पर चलते समय इनके रोटर में दरार आ सकती है। इससे पहिया हब से अलग हो सकता है। यह खराबी बड़ी दुर्घटना और गंभीर चोट का कारण बन सकती है। टेस्ला इन वाहनों के रोटर्स, हब और लग नट्स को मुफ्त में बदलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Tesla Roadster: छह साल बाद टेस्ला रोडस्टर का नया ट्रेडमार्क हुआ फाइल, क्या अब सच में लॉन्च होगी यह इलेक्ट्रिक कार
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर की चूक से कैमरा बंद
साइबरट्रक के अलावा टेस्ला ने दो लाख से ज्यादा मॉडल वाई,एस, एक्स और मॉडल 3 कारों को भी वापस बुलाया है। इनमें रियरव्यू कैमरा की समस्या मिली है। सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से बैक करते समय कैमरा कुछ समय के लिए बंद हो जाता है। पीछे का दृश्य न दिखने से टक्कर होने का खतरा बढ़ जाता है।

राहत की बात यह है कि इन समस्याओं की वजह से अब तक किसी भी दुर्घटना या मौत की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए टेस्ला कस्टमर सर्विस 1-877-798-3752 पर संपर्क करें। टेस्ला ने इन खामियों को दुरुस्त करने के लिए विशेष रिकॉल नंबर भी जारी किए हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed