फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist organization JAS attacked two villages in Nigeria and killed many people News In Hindi

Nigeria: पश्चिम अफ्रीका के दो गांवों में आतंकी संगठन JAS का खूनी खेल, 57 लोगों की नृशंस हत्या; 70 से अधिक गायब

Mon, 19 May 2025 01:45 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 19 May 2025 01:45 AM IST
सार

नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में बोको हराम से जुड़े जेएएस आतंकी संगठन का खूनी खेल सामने आया। आतंकियों ने दो गांवों में हमला कर 57 लोगों की हत्या कर दी। साथ ही आतंकियों ने ग्रामीणों पर प्रतिद्वंद्वी संगठन ISWAP के लिए मुखबिरी का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Terrorist organization JAS attacked two villages in Nigeria and killed many people News In Hindi
आतंकी हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नो में गुरुवार को हुए भीषण आतंकी हमले में लगभग 57 लोगों की मौत हो गई। वहीं 70 से अधिक लोग लापता हो गए। चश्मदीदों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हमला बोको हराम के एक कट्टरपंथी गुट जमातु अहलिस सुन्ना लिद्दावति वल-जिहाद (जेएएस) ने किया।

विज्ञापन

लोगों को इकट्ठा कर जंगल में किया गया हमला
बता दें कि हमला माल्लम करामती और क्वातंदाशी नाम के गांवों में हुआ, जो बागा इलाके में हैं। इस हमले में बचे वहां निवासी अब्दुर्रहमान इब्राहिम ने बताया कि आतंकियों ने 100 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा कर जंगल में ले जाकर हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 57 शव बरामद हुए, जिनमें से कई की गला रेतकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-EU-Italy Meeting: PM मेलोनी को अहम सफलता, अमेरिका-यूरोपीय संघ के बीच बातचीत में बनीं 'सेतु'; होगी नई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने गांव वालों पर लगाया था मुखबिर होने का आरोप
मामले में स्थानीय लोगों ने दावा किया कि हमलावर आतंकियों ने गांव के लोगों पर आरोप लगाया कि वे प्रतिद्वंद्वी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) के लिए मुखबिरी कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आमतौर पर आईएसडब्ल्यूएपी सेना पर हमला करता है, जबकि जेएएस आम नागरिकों पर हमला करने के साथ-साथ अपहरण और लूटपाट करता है। 



हालांकि बोर्नो सरकार के प्रवक्ता ने मृतकों की पुष्टि करने से इनकार किया। दूसरी ओर नाइजीरियाई सेना ने कोई जवाब नहीं दिया। इसपर ग्रामीणों का कहना है कि सेना की मदद ना मिलने के कारण शवों की तलाश में भी देरी हुई। डर के कारण कई इलाकों में तलाशी बंद करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:- Palm Springs Explosion: अमेरिका में आतंकी हमले का संदिग्ध 25 वर्षीय युवक धमाके में खुद भी मरा; FBI कर रही जांच

पिछले 15 वर्षों से चल रहा संघर्ष, हजारों लोगों की मौत
गौरतलब है कि साल 2009 से शुरू हुए बोको हराम के आतंकी हमले में अब तक 35,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 26 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। उनका लक्ष्य है चार देशों (नाइजीरिया, कैमरून, नाइजर और चाड) में एक इस्लामी शासन स्थापित करना। हालांकि इन आकड़ों से विपरित सरकार ने दावा किया है कि आतंकवाद पर काबू पाया जा रहा है, लेकिन हमले अब भी जारी हैं और अब आतंकियों का दायरा देश के मध्य हिस्सों तक फैल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed