फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Authorities investigating Palm Springs, California, fertility clinic explosion identify suspect News In Hindi

Palm Springs Explosion: अमेरिका में आतंकी हमले का संदिग्ध 25 वर्षीय युवक धमाके में खुद भी मरा; FBI कर रही जांच

Sun, 18 May 2025 11:59 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पाम स्प्रिंग्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पाम स्प्रिंग्स Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 18 May 2025 11:59 PM IST
सार

कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में फर्टिलिटी क्लिनिक हुए धमाके के मामले में एफबीआई ने एक संदिग्ध की पहचान की है। इसके तहत इस हमले का जिम्मेदार 25 वर्षीय गाइ बार्टकस था, जो खुद भी इस धमाके का शिकार हो गया। जांच में पता चला है कि आरोपी गाइ एडवर्ड बार्कस ने ‘जीवन विरोधी’ विचार ऑनलाइन पोस्ट किए थे और धमाके की लाइवस्ट्रीमिंग की कोशिश भी की थी। 

विज्ञापन
Authorities investigating Palm Springs, California, fertility clinic explosion identify suspect News In Hindi
पाम स्प्रिंग्स क्लिनिक धमाका - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को हुए फर्टिलिटी क्लिनिक विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही एफबीआई ने बताया है कि इस धमाके का आरोपी 25 साल का गाइ एडवर्ड बार्टकस था, जो ट्वेंटीनाइन पाम्स नाम की जगह का रहने वाला था। माना जा रहा है कि धमाके में उसकी खुद की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


आरोपी ने की थी धमाके की लाइवस्ट्रीमिंग की कोशिश
हमलावर की पहचान गाय एडवर्ड बार्कस के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के ट्वेंटी नाइन पाम्स शहर का रहने वाला था। अधिकारियों का मानना है कि वह खुद विस्फोट में मारा गया। उसका शव जली हुई कार के पास मिला। एफबीआई के अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने धमाके की लाइवस्ट्रीमिंग की कोशिश की थी, लेकिन वीडियो अपलोड नहीं हो सका।

विज्ञापन

आरोपी ने पोस्ट किए थे जीवन विरोधी पोस्ट
बता दें कि जांच में ये बात भी सामने आई है कि हमलावर ने कुछ एंटी-प्रो-लाइफ (जीवन विरोधी) लेख और विचार ऑनलाइन पोस्ट किए थे। अधिकारियों के अनुसार, इन विचारों में यह भावना थी कि दुनिया में लोगों की आबादी नहीं बढ़नी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के लेखों में जीवन के प्रति निराशा और नकारात्मक सोच दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Mumbai Triple Murder: बोरीवली में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में तीन की मौत, चार घायल; चले धारदार हथियार

Authorities investigating Palm Springs, California, fertility clinic explosion identify suspect News In Hindi
पाम स्प्रिंग्स क्लिनिक धमाका - फोटो : PTI
क्लिनिक में रखे सभी भ्रूण सुरक्षित
मामले में एफबीआई के अधिकारी अकील डेविस ने कहा कि क्लिनिक में रखे सभी भ्रूण (एंब्रियो) पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों की जीत हुई, बुरे की हार। हालांकि पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है। अधिकारियों ने कहा कि हमले से पहले आरोपी ने इंटरनेट पर कुछ अजीब बातें लिखी थीं और धमाके का वीडियो भी डालना चाहा, लेकिन वीडियो अपलोड नहीं हो पाया।

क्लिनिक के डॉक्टर का बयान
वहीं क्लिनिक के डॉक्टर माहेर अब्दाल्लाह ने कहा कि धमाके के वक्त कोई मरीज नहीं था, इसलिए बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि आज किसी मरीज की अपॉइंटमेंट नहीं थी। धमाके से क्लिनिक की इमारत को काफी नुकसान हुआ, लेकिन स्टाफ के सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि मामले में पुलिस और जांच एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी ने यह हमला क्यों किया।

ये भी पढ़ें:- Pope Leo XIV: 'पोप लियो 14वें' ने ली शपथ, भारत की ओर से समारोह का हिस्सा बने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश

Authorities investigating Palm Springs, California, fertility clinic explosion identify suspect News In Hindi
पाम स्प्रिंग्स क्लिनिक धमाका - फोटो : PTI
एफबीआई ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
घटना के बाद एफबीआई ने सोशल मीडिया पर बताया था कि जांचकर्ता, बम विशेषज्ञ और सबूत जुटाने वाली टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके अलावा शराब, तंबाकू, हथियार और विस्फोटक मामलों की जांच करने वाला ब्यूरो (एटीएफ) भी मदद कर रहा है। पाम स्प्रिंग्स शहर ने बताया कि धमाका सुबह 11 बजे हुआ और लोगों से कहा गया कि वे नॉर्थ इंडियन कैन्यन ड्राइव और ईस्ट ताचेवाह ड्राइव के आसपास के इलाके से दूर रहें।

जांच में जुटी है एफबीआई
गौरतलब है कि यह विस्फोट लॉस एंजेलिस के पास स्थित पाम स्प्रिंग्स शहर में हुआ, जहां एक कार बम से हमला किया गया। धमाके में चार लोग घायल हुए, लेकिन क्लिनिक में मौजूद सभी भ्रूण सुरक्षित हैं। मामले की जांच कर रही एफबीआई ने बताया कि ये हमला सीधे तौर पर आईवीएफ क्लिनिक को निशाना बनाकर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed