फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist Hafiz Saeed not allowed to read Eid prayers at Gaddafi Stadium in Pakistan

आतंकी हाफिज सईद को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ईद की नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं

Wed, 05 Jun 2019 09:00 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 05 Jun 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Hafiz Saeed not allowed to read Eid prayers at Gaddafi Stadium in Pakistan
आतंकी हाफिज सईद (फाइल फोटो)

पाकिस्तानी सरकार ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को कई वर्षों में पहली बार उसकी पसंदीदा जगह गद्दाफी स्टेडियम में ईद की नमाज का नेतृत्व करने की इजाजत नहीं दी गई। इसकी जगह सईद ने जौहर शहर की एक स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ी। 

विज्ञापन

 
एक अधिकारी ने बताया कि हाफिज सईद गद्दाफी स्टेडियम में ईद की नमाज का नेतृत्व करना चाहता था, लेकिन पंजाब सरकार एक दिन पहले मंगलवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर वह ऐसा करता है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद सईद के पास आदेश का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 
विज्ञापन


सईद बिना किसी अड़चन के बीते कई वर्षों से स्टेडियम में ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा की नमाज का नेतृत्व कर रहा था। यहां तक कि सरकार भी उसे पुख्ता सुरक्षा भी मुहैया कराती थी। सईद न सिर्फ नमाज का नेतृत्व करता था, बल्कि भारत के खिलाफ विशेषकर कश्मीर मुद्दे पर जहर भी उगलता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने हाफिज सईद पर 10 दिसंबर, 2008 को प्रतिबंध लगा दिया था। इस साल मार्च में पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने लाहौर में जमात उद दावा के मुख्यालय के जामिया मस्जिद कादसिया में उसके हर सप्ताह होने वाले उसके भाषण पर रोक लगा दी थी। 


पाकिस्तान सरकार ने टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की शर्तों को पूरा करने के लिए तीन महीने पहले आतंकी संगठनों पर कार्रवाई शुरू की थी। एफएटीएफ ने फरवरी में पाकिस्तान को टेरर फंडिंग पर लगाम लगाने में नाकाम रहने पर ग्रे लिस्ट में डालने का फैसला बरकरार रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed