{"_id":"613069ea19ff4d52ad626d9f","slug":"terrorist-group-isis-khorasan-can-major-attacks-in-india-temples-and-right-wing-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: भारत में बड़े हमले की फिराक में आतंकी संगठन आईएसआईएस खुरासान, खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अलर्ट: भारत में बड़े हमले की फिराक में आतंकी संगठन आईएसआईएस खुरासान, खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी
Thu, 02 Sep 2021 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 AM IST
सार
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, आईएस के निशाने पर राइट विंग लीडर्स, मंदिर, पश्चिमी देशों के ठिकाने शामिल हैं। साथ ही वो विदेशियों को भी निशाना बना सकते हैं। अलर्ट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
ISIS
विस्तार
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एयरपोर्ट पर फिदायीन हमले के बाद अब आतंकी संगठन आईएसआईएस खुरासान भारत में बड़ा धमाका करने की फिराक में है। खुफिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी संगठन ISIS-K के प्रशिक्षित आतंकी भारत में धमाके कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने हमले का अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक और कश्मीर में हाल ही में पकड़े गए इस ग्रुप से जुड़े आतंकियों ने पूछताछ में इस बात की पुष्टि की है कि वो अफगानिस्तान पाकिस्तान में आईएस ऑपरेटरों से लगातार संपर्क में थे पकड़े गए आतंकियों ने आईएस नेटवर्क के धमाकों की साजिश में पाकिस्तानी ऑपरेटरों के भी शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट पर देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि तालिबान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद आईएसआईएस-के कई खूनी वारदात को अंजाम देने में जुटा है। आतंकी संगठन भीड़ वाली जगहों पर विस्फोट करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआईएस खुरासान ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि 26 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी आईएसआईएस खुरासान ने ही ली थी। काबुल ब्लास्ट में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।
पाकिस्तान का रहने वाला है असलम फारूकी
आईएसआईएस-के का प्रमुख असलम फारूकी पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा प्रांत का रहने वाला है और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। फारूकी अब तक अफगानिस्तान की बगराम जेल में बंद था, जिसे तालिबानियों ने रिहा कर दिया और रिहा होते ही उसने काबुल एयरपोर्ट पर फिदायनी हमले कर सैकड़ों लोगों की जान ले ली।