{"_id":"5dc8eeb08ebc3e5b25085ad8","slug":"terrorist-attack-on-security-forces-vehicle-in-pakistan-five-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के वाहन पर आतंकी हमला, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के वाहन पर आतंकी हमला, पांच लोगों की मौत
Mon, 11 Nov 2019 10:46 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, मुल्तान
वर्ल्ड डेस्क, मुल्तान
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बंदूकधारियों ने सुरक्षाबलों के एक वाहन पर हमला कर दिया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।
पुलिस के प्रवक्ता कलीम कुरैशी ने बताया कि मरने वालों में दो पुलिस अधिकारी, खुफिया सेवा के दो अधिकारी तथा एक मुखबिर शामिल है। उन्होंने बताया कि इन पर रविवार देर रात उस समय हमला हुआ जब ये राजनपुर जिले के अरबी तब्बा इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारने जा रहे थे।
अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन यह इलाका दक्षिणपश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत की सीमा से लगता है जहां बलूच अलगाववादी समूह हिंसक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।