{"_id":"5dffffa28ebc3e87ce3eae64","slug":"terrorist-attack-on-police-checkpoint-in-iraq-four-policemen-and-one-terrorist-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत, एक आतंकी ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत, एक आतंकी ढेर
Mon, 23 Dec 2019 05:13 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 23 Dec 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों ने मध्य इराक के सलाहुद्दीन प्रांत में पुलिस चौकी पर हमला कर दिया, इसमें चार पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि, एक आतंकी भी ढेर हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। ऑयल रेफिनेरी के शहर कहे जाने वाले बैजी में ऑयल की देखरेख कर रहे पुलिस चौकी पर आईएस के आतंकवादियों ने शनिवार शाम हमला कर दिया।
विज्ञापन
अल-बाजी ने कहा कि आईएस आतंकवादी और पुलिस के बीच लगातार गोलीबारी होती रही। दोनों के बीच गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी मारे गए जबकि उन्होंने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में इराक सुरक्षा बल ने आईएस के आतंकवादियों को खदेड़ा था जिसके बाद यहां सुरक्षा स्थिति सुधरी थी लेकिन आईएस के आतंकी लगातार इस इलाके में आशांति का माहौल बनाए हुए हैं और सुरक्षा बलों तथा नागरिकों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन