{"_id":"5ee4f67a8ebc3e4322364179","slug":"ten-dead-117-injured-in-china-oil-truck-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में तेल के टैंकर में धमाका, 10 की मौत 100 से अधिक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में तेल के टैंकर में धमाका, 10 की मौत 100 से अधिक घायल
Sat, 13 Jun 2020 09:23 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
China oil Truck Blast
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि धमाका होने से टाइजहोउ शहर में आसपास मौजूद रिहायशी इमारतों और फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
चीन के सरकारी अखबार के मुताबिक, धमाके में 10 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सरकारी टीवी चैनल 'सीजीटीएन' की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टैंकर का मलबा उड़कर हर तरफ फैल गया, जिसके कारण आसपास मौजूद घरों को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
धमाके के बाद आसपास की कई कार और अन्य वाहनों में भी आग लग गई। राजमार्ग पर हुए हादसे के कारण कई रास्ते बंद करने पड़े। बचाव कार्य जारी है। राज्य के प्रसारक 'सीसीटीवी' ने कहा कि मरने वालों की संख्या शनिवार शाम तक 10 हो गई, जबकि अन्य 117 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
चीन में जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, यहां अक्सर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। अधिकारियों के अनुसार 2015 में देश भर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 58,000 लोग मारे गए थे।