{"_id":"67fec40c328fde33a305d18b","slug":"telangana-men-killed-in-dubai-updates-pakistan-man-sword-attack-hindi-news-mea-took-cognizance-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: दुबई में पाकिस्तानी ने तलवार से हमला किया; तेलंगाना के दो लोगों की मौत, एक घायल; विदेश मंत्रालय सतर्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Crime: दुबई में पाकिस्तानी ने तलवार से हमला किया; तेलंगाना के दो लोगों की मौत, एक घायल; विदेश मंत्रालय सतर्क
Wed, 16 Apr 2025 02:09 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई / हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई / हैदराबाद
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
दुबई में दो भारतीयों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पाकिस्तानी नागरिक के हमले में तेलंगाना के दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया। दुबई में हुई इस वारदात के बाद दो पीड़ितों के परिवार ने मंगलवार को यह दावा किया और कहा कि पाकिस्तानी ने धार्मिक नारे लगाते हुए हमला किया था। पीड़ित एक बेकरी में काम करते थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हत्याओं पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है और उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद मांगी है। परिजनों ने बताया कि तीनों लोगों पर 11 अप्रैल को बेकरी में तलवार से हमला किया गया था। इसमें निर्मल जिले के सोन गांव के अष्टपु प्रेमसागर (35) और निजामाबाद के श्रीनिवास की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US: अमेरिका में भारतवंशी कैथोलिक पादरी की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां मारीं; ओक्लाहोमा का व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
निजामाबाद के ही रहने वाले सागर नामक तीसरा व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, रेड्डा ने कहा कि विदेश मंत्री ने उन्हें मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय भी इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।
ये भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला डॉक्टर की हत्या; चिकित्सक से दुष्कर्म के आरोप में IPS अधिकारी पर FIR
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बात की है और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी उनके संपर्क में हैं।