{"_id":"5c902824bdec22146e0f9acf","slug":"teenager-smashed-egg-on-australian-senator-become-hero-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर पर अंडा फोड़ने वाला किशोर सोशल मीडिया पर बना हीरो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर पर अंडा फोड़ने वाला किशोर सोशल मीडिया पर बना हीरो
Tue, 19 Mar 2019 04:52 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 19 Mar 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
Australian Senator Fraser Anning and “Egg Boy.”
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में नरसंहार को लेकर विवादित बयान देने वाले ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर के सिर पर एक किशोर ने अंडा फोड़ दिया। मीडिया से बात करते हुए फ्रेजर एनिंग (सीनेटर) ने न्यूजीलैंड हमले के लिए ‘मुस्लिम प्रवासियों’ पर दोष मढ़ा था। तभी एक विलियम कोनोली (किशोर) ने पीछे से आकर उनके सिर पर अंडा फोड़ दिया। जिससे गुस्साए सीनेटर ने उसे तुरंत थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
हालांकि किशोर जब तक उन पर जवाबी प्रहार करता, तब तक आसपास मौजूद लोग बीच बचाव के लिए आ गए और दोनों को अलग कर दिया। अंडा फोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कोनोली फेसबुक-ट्विटर पर ‘एग ब्वॉय’ के नाम से लोकप्रिय हो गया है और उस पर पैसों की खूब बारिश हो रही है। अब तक किशोर को 31 हजार डॉलर का डोनेशन मिला है। यूजर्स कह रहे हैं कि उसे इन पैसों से और अंडे खरीदने चाहिए। नफरत फैलाने वाले बयान देने वालों पर फेंकना चाहिए।
विज्ञापन