फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   teenage boy charged with assault, threats to kill after UK gurdwara attack

UK: गुरुद्वारे में जानलेवा हमले के मामले में 17 वर्षीय किशोर गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Sat, 13 Jul 2024 09:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 13 Jul 2024 09:25 PM IST
सार

UK: पुलिस का कहना है कि गुरुद्वारा के भीतर इस विवाद की शुरुआत हुई थी और इसके थोड़ी देर बाद बाहर इस घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

विज्ञापन
teenage boy charged with assault, threats to kill after UK gurdwara attack
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में 17 वर्ष के किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि किशोर ने गुरुद्वारे में इस वारदात को अंजाम दिया। केंट एंड एसेक्स अपराध निदेशालय ने किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, निदेशालय ने किशोर का नाम जाहिर नहीं किया है। 

विज्ञापन


गुरुवार शाम को किशोर ने महिलाओं पर किया हमला
गुरुवार शाम को दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के ग्रावेसेंड स्थित गुरु नानक साहिब गुरुद्वारे में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में गुरुद्वारा के संचालकों का कहना है कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि शनिवार 13 जुलाई के दिन 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ केंट एंड एसेक्स अपराध निदेशालय ने मामला दर्ज किया। किशोर पर शारीरिक नुकसान पहुंचाने, गैरकानूनी हिंसा, जान से मारने की धमकी और सार्वजनिक स्थान में धारदार हथियार के इस्तेमाल करने का आरोप है। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि किशोर को हिरासत बढ़ाने के लिए मेडस्टोन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया। बताया गया है कि किशोर एक सिख परिवार के साथ रहता है और किसी मानसिक समस्या से भी जूझ रहा है। मुख्य अधीक्षक एंगी चैपमैन का कहना है, ‘हम इस घटना को लेकर लोगों की चिंताओं को समझते हैं। इस मामले में हमारी जांच जारी रहेगी और हम स्थानीय लोगों को जांच में सहयोग देने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।’ पुलिस का कहना है कि गुरुद्वारा के भीतर इस विवाद की शुरुआत हुई थी और इसके थोड़ी देर बाद बाहर इस घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि इसके बाद स्थानीय किशोर को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इस हमले में किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से धारदार हथियार भी बरामद किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबर पार्टी के सिख सांसद ने जताई चिंता
लेबर पार्टी के सिख सांसद तन ढेसी ने कहा कि गुरुद्वारे में हुए इस हमले से वे बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा,‘गुरुद्वारे में मैंने भी कई बार प्रार्थना की। सरकार को सिखों पर हो रहे ऐसे अपराधों पर रोक लगानी चाहिए। गुरुद्वारा प्रार्थना के लिए बनाया गया शांतिपूर्ण स्थल है।’ गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का कहना है कि आरोपी की हरकतें देखने के बाद सुरक्षा दल ने तत्काल पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। गुरुद्वारे की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। बयान में बताया गया है,‘ हत्या की कोशिश के आरोप में एक किशोर को केंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि घटना के वक्त गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब जी मौजूद नहीं थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed