{"_id":"5ce0e09bbdec220710358093","slug":"teen-killed-in-tunnel-beaten-with-a-baseball-bat-and-slashed-with-machete","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में लुटेरों ने लड़की की बेरहमी से की हत्या, एक महीने बाद नाले में मिला शव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में लुटेरों ने लड़की की बेरहमी से की हत्या, एक महीने बाद नाले में मिला शव
Sun, 19 May 2019 10:20 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 19 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अरियाना फ्यून्स-डायज नामक लड़की को नाले के अंदर मार दिया गया। वह वहां नग्न अवस्था में पड़ी थी, उसपर बेसबॉल बैट से हमला किया गया और चाकू से कई वार किए गए। पुलिस ने कहा कि 18 अप्रैल को उसे एमएस-13 गैंग के सदस्यों ने वहां लालच देकर बुलाया था। उन्हें डर था कि वह उन्हें पुलिस के पास भिजवा देगी।
विज्ञापन
अरियाना की हत्या में शामिल एक शख्स पारिवारिक सदस्य था और उसने उससे रहम की भीख मांगी थी। गैंग सदस्यों को डर था कि फ्यून्स उन्हें पकड़वा सकती है। इसी वजह से उन्होंने उसपर निर्मम तरीके से हमला किया, इस घटना का वीडियो बनाया और उसे मरने के लिए छोड़ दिया। असिस्टेंट स्टेट के अटॉर्नी सिंथिया ब्रिडफोर्ड ने शुक्रवार को कहा, 'उसे हत्या करने के इरादे से ही लक्षित किया गया था।'
विज्ञापन
एक महीने बाद टीनेजर का शव मैरीलैंड के पास एक नाले में मिला। इस मामले में तीन टीनेजर्स को आरोपी बनाया गया है जिसमें एक 14 साल की लड़की भी शामिल है। जिसपर व्यस्कों वाली फर्स्ट डिग्री हत्या के आरोप लगे हैं। इस बात की घोषणा जॉर्ज काउंटी पुलिस ने इस हफ्ते की। वह गैंग के एक आरोपी से प्यार करती है।
विज्ञापन
आरोपिया के नाम जेएल इस्कोबार (17), सिंथिया हर्नेनडेज नुकामेंडी (14) और जोसू फ्यूनटेस पोंस (16) हैं। अधिकारी हत्या के चौथे आरोपी की तलाश कर रहे हैं जिसने घटना का वीडियो बनाया है। पीड़िता 11 अप्रैल से लापता थी।
अरियाना ने गैंग को एक शख्स को मारते और लूटते हुए देखा था। इसी वजह से उन्हें डर था कि वह उन्हें पकड़वा देगी। इस घटना के एक दिन बाद इस्कोबार, हर्नेंनडेज और पोंस पीड़िता को कथित तौर पर एक अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स लेकर गए। इसके बाद वह उसे ओवरपास के पास मौजूद नाले में ले गए।
यहां इस्कोबार ने लकड़ी के बैट से और पोंस ने चाकू से उसपर हमला किया। वह आरोपियों से खुद को बख्शने की अपील करती रही। वहीं तीसरे शख्स ने घटना का वीडियो बनाया। 14 साल की लड़की इस दौरान बाहर खड़े होकर निगरानी कर रही थी। आरोपियों ने चाकू को धोकर एक पार्क में फेंक दिया। हालांकि पुलिस को उसपर खून के धब्बे मिले हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन