{"_id":"64ed5a1ba1ca92217a09d9e5","slug":"teacher-cut-hair-of-school-girs-for-not-wearing-hijab-properly-outrage-in-indonesia-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hijab: हिजाब सही तरीके से नहीं पहनने पर अध्यापक ने 14 लड़कियों को गंजा किया, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hijab: हिजाब सही तरीके से नहीं पहनने पर अध्यापक ने 14 लड़कियों को गंजा किया, परिजनों का हंगामा
Tue, 29 Aug 2023 08:13 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:13 AM IST
सार
पीड़ित लड़कियों ने हिजाब के नीचे पहने जाने वाले कैप को नहीं पहना हुआ था, जिसकी वजह से उनके बाल दिख रहे थे। इसी बात से नाराज होकर अध्यापक ने लड़कियों को आधा गंजा कर दिया।
विज्ञापन
हिजाब पर विवाद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्राओं के हिजाब ठीक ढंग से ना पहनने के कारण एक अध्यापक द्वारा छात्राओं को आधा गंजा करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना इंडोनेशिया की है। घटना को लेकर इंडोनेशिया में हंगामा हो गया है और इसे धार्मिक असहिष्णुता से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं हंगामे के बाद आरोपी अध्यापक को नौकरी से निकाल दिया गया है और स्कूल की तरफ से पीड़ित लड़कियों के परिजनों से माफी भी मांगी गई है।
लड़कियों के सिर के बाल दिखने से नाराज हुआ अध्यापक
खबर के अनुसार, घटना इंडोनेशिया के पूर्वी जावा द्वीप के लामोंगान शहर की है। यहां के एक सरकारी स्कूल में बीते बुधवार को एक अध्यापक ने सिर्फ इस बात पर 14 लड़कियों को आधा गंजा कर दिया क्योंकि उन्होंने हिजाब सही ढंग से नहीं पहना हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित लड़कियों ने हिजाब के नीचे पहने जाने वाले कैप को नहीं पहना हुआ था, जिसकी वजह से उनके बाल दिख रहे थे। इसी बात से नाराज होकर अध्यापक ने यह कदम उठाया।
परिजनों का हंगामा
घटना के बाद हंगामा हुआ तो स्कूल ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पीड़ित परिजनों से माफी मांगी है। स्कूल के प्रधान अध्यापक ने बताया कि स्कूल में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है लेकिन छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वह हिजाब के नीचे पहने जाने वाले कैप को पहने ताकि वह साफ-सुथरी लगें। स्कूल ने पूरी घटना पर माफी मांगी है। साथ ही पीड़ित छात्राओं की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी ताकि वह इस घटना से मानसिक रूप से उबर सकें।
विज्ञापन
ड्रेस कोड का हिस्सा हिजाब
बता दें कि इंडोनेशिया में इस्लाम सबसे बड़ा धर्म है और समय के साथ वहां रूढिवादिता बढ़ रही है। यही वजह है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में स्कूलों में छात्राओं के ड्रेस कोड में हिजाब को अनिवार्य कर दिया गया है। खास बात ये है कि यह नियम सभी धर्म की छात्राओं पर लागू है। वहीं पूर्वी जावा में घटी इस घटना के बाद आरोपी अध्यापक को पद से हटाने की मांग की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2021 में भी इंडोनेशिया में ऐसी कई घटनाएं सामने आईं थी, जहां छात्राओं को हिजाब ना पहनने या ठीक ढंग से ना पहनने पर दंडित किया गया था। इंडोनेशिया में छह बड़े धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं, ऐसे में इंडोनेशिया में इस तरह की घटनाएं धार्मिक असहिष्णुता बढ़ने की तरफ इशारा कर रही हैं।