फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tanzania flood 58 People dead One april to 14 april

Tanzania Flood: एक अप्रैल से अब तक 58 लोगों की मौत, तनजानिया सरकार ने कहा- एक लाख से अधिक लोग प्रभावित

Mon, 15 Apr 2024 09:57 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दोदोमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दोदोमा Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 15 Apr 2024 09:57 PM IST
सार

तनजानिया सरकार के प्रवक्ता मोभरे मतिनी ने बताया कि एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक भारी बारिश के कारण 58 मौतें हुईं हैं। उन्होंने बताया कि देश का तटीय क्षेत्र बाढ़ के कारण सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ। तटीय क्षेत्रों में बाढ़ के अधिक गंभीर प्रभाव देखे गए।

विज्ञापन
Tanzania flood 58 People dead One april to 14 april
बाढ़। - फोटो : ANI

विस्तार

अफ्रीकी देश तनजानिया में बाढ़ से अब तक 58 लोगों की मौत हो गई है। तनजानिया सरकार ने रविवार देर रात इसकी पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तनजानिया में अप्रैल में बारिश चरम पर होती है और इस साल अल-नीनो के कारण बारिश और अधिक बढ़ गई है। गौरतलब है कि देश में पिछले सप्ताह बाढ़ आई थी, जिसमें अब तक 58 लोगों ने दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन

14 बांध बनाने की योजना
तनजानिया सरकार के प्रवक्ता मोभरे मतिनी ने बताया कि एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक भारी बारिश के कारण 58 मौतें हुईं हैं। उन्होंने बताया कि देश का तटीय क्षेत्र बाढ़ के कारण सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ। तटीय क्षेत्रों में बाढ़ के अधिक गंभीर प्रभाव देखे गए। तटीय इलाकों में अब तक 11 लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो और भविष्य में बाढ़ को रोकने के लिए 14 बांध बनाने की योजना है। 

विज्ञापन

1,26,831 लोग बाढ़ से प्रभावित
मतिनी ने बताया कि देश में बाढ़ के कारण करीब 1,26,831 लोग प्रभावित हुए हैं।  देश की आर्थिक राजधानी दार-एस-सलाम से लगभग 200 किमी पश्चिम में स्थित मोरोगोरो क्षेत्र में 75,000 से अधिक खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित लोगों को भोजन सहित अन्य आवश्यक चीजों का वितरण किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को देश के उत्तरी इलाके में एक स्कूल बस बाढ़ग्रस्त खाई में गिर गई थी। हादसे में आठ स्कूली बच्चे डूब गए थे। बचाव अभियान में एक स्वयंसेवक की भी मौत हो गई थी। गौरतलब है कि चार महीने पहले उत्तरी तंजानिया में विनाशकारी भूस्खलन के कारण भी बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में दौरान करीब 63 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केन्या में भी बाढ़ से 13 लोगों की मौत
बता दें, तनजानिया के पड़ोसी देश केन्या भी मौसम की मार झेल रहा है। केन्या में बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है। केन्या में बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने का अनुरोध कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed