फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban says negotiations with Panjshir leaders failed Afghanistan news in Hindi

अफगानिस्तान: पंजशीर नेताओं के साथ तालिबान की बातचीत नाकाम, कब्जे से आजाद अकेला प्रांत

Wed, 01 Sep 2021 07:47 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Sep 2021 07:47 PM IST
सार

तालिबान ने बुधवार को कहा कि पंजशिर प्रांत के नेताओं के साथ वार्ता विफल रही है। यह अफगानिस्तान का अकेला ऐसा प्रांत है जो अभी तक तालिबान के कब्जे से आजाद है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन
Taliban says negotiations with Panjshir leaders failed Afghanistan news in Hindi
काबुल में तालिबानी लड़ाके - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अफगानिस्तान की खामा प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के निर्देशन और प्रोत्साहन आयोग के अध्यक्ष मुल्ला आमिर खान मोतकी ने कहा कि  पंजशीर प्रांत के नेताओं के साथ वार्ता नाकाम रही है। मोतकी ने प्रांत के लोगों से अपने नेताओं को प्रोत्साहित करने की अपील की। 

विज्ञापन


पंजशीर घाटी हिंदुकुश पहाड़ियों में स्थित है। यह काबुल से करीब 90 किलोमीटर उत्तर की ओर है। बता दें कि कुछ ही महीनों में देश की राजधानी काबुल समेत लगभग पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेने वाले कट्टर इस्लामी संगठन तालिबान की पकड़ से यह प्रांत अभी दूर है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अुसार मुल्ला ने कहा, 'अफगानिस्तान के हालिया इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि एक नई नियुक्त हुई सरकार ने आम माफी का एलान किया है। पंजशीर प्रांत के लोगों को अभी भी समस्याओं के बीच किसलिए रहना चाहिए? उन्हें आजादी क्यों नहीं मिलनी चाहिए?'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रसिद्ध अफगान नेता और तालिबान के खिलाफ विद्रोह आंदोलन के एक मुख्य नेता अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद और अफगानिस्तान के पूर्व प्रथम उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह इस समय पंजशीर घाटी में हैं औत तालिबान को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। 

मुल्ला ने कहा कि कब्जा पूरी तरह समाप्त हो चुका है और यह पूरे अफगानिस्तान के लिए बड़े गर्व की बात है लेकिन पंजशीर के लोग अभी भी तालिबान के खिलाफ हैं। उन्होंने पंजशीर के लोगों से कहा कि ऐसे लोगों को समर्थन बिल्कुल न दें जो इस क्षेत्र में युद्ध का समर्थन कर रहे हैं।

पंजशीर में तालिबान के सभी हमले नाकाम

नॉर्दर्न अलायंस ने एक ट्वीट में कहा कि दुश्मनों के प्रोपेगंडा पर यकीन मत करिए। पंजशीर में सभी छह तरह से हुए हमलों का एनआरएफ ने सफलता से मुकाबला किया है। इतने तालिबानी मारे गए हैं कि वो शव नहीं ले जा पा रहे हैं जो प्रांत के सीमाई इलाकों में पड़े हैं। उनके पास आधुनिक हथियार हैं लेकिन वो बेवकूफ हैं।

बता दें कि नॉर्दर्न एलायंस को आधिकारिक तौर पर 'यूनाइटेड इस्लामिक नेशनल फ्रंट फॉर दि साल्वेशन ऑफ अफगानिस्तान' के रूप में जाना जाता है। यह विद्रोही समूहों का एक सैन्य गठबंधन था। यह जो 1996 के अंत से 2001 तक अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के काबुल पर कब्जा करने के बाद संचालित हुआ था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed