{"_id":"611e8b84fee9636b494ca732","slug":"taliban-says-china-can-contribute-to-development-of-afghanistan-in-as-interview-claims-cgtn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: ड्रैगन को रास्ता देगा तालिबान, कहा- देश के विकास में योगदान दे सकता है चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: ड्रैगन को रास्ता देगा तालिबान, कहा- देश के विकास में योगदान दे सकता है चीन
Thu, 19 Aug 2021 10:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:54 PM IST
सार
अफगानिस्तान को 'विकास' के पथ पर ले जाने के लिए तालिबान चीनी मदद लेने की योजना बना रहा है। यह दावा चीनी सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट में किया गया है।
विज्ञापन
तालिबान का प्रवक्ता सुहैल शाहीन
- फोटो : twitter.com/suhailshaheen1
विस्तार
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने गुरुवार को कहा कि चीन भविष्य में अफगानिस्तान के विकास में योगदान कर सकता है। यह दावा चीनी राज्य मीडिया ने एक रिपोर्ट में किया है। इसके अनुसार शाहीन ने यह बयान चीन के सरकारी सीजीटीएन टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में कही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात की स्थापना कर चुके तालिबान को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि इस बार उसका रूप पहले से बदला हुआ है। वह पिछली बार जितना हिंसक व आक्रामक नहीं है। उधर, चीन ने भी दावा किया है कि तालिबान अब पहले जैसा क्रूर नहीं रहा।
विज्ञापन
चीन ने गुरुवार को कहा था कि कि तालिबान अब पहले की तरह क्रूर नहीं रहा। वह अब खुला नजरिया रखता है। उम्मीद है कि तालिबान महिला सुरक्षा समेत अपने वादे जरूर पूरे करेेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि तालिबान पिछला रवैया नहीं दोहराएगा।
विज्ञापन