फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban punishment Death by hanging from helicopter what is the truth of viral video

तालिबानी सजा: हेलीकॉप्टर से लटकाकर दी दर्दनाक मौत, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Wed, 01 Sep 2021 09:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Sep 2021 09:38 AM IST
सार

तालिबान के कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जो जुल्म की कहानी कहते हैं। इस बीच एक नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

 

विज्ञापन
Taliban punishment Death by hanging from helicopter what is the truth of viral video
अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाके - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान से 20 साल बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी का तालिबान जश्न मना रहा है। इन तालिबानी लड़ाकों का अब समूचे अफगानिस्तान पर एकतरफा राज हो गया है। अब यहां वही लागू होगा जो तालिबान चाहेगा।
विज्ञापन


वैसे तो काबुल की सत्ता गिरने के बाद कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें आम अफगानी नागरिकों को दर्दनाक सजा दी जा रही है, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो रोंगटे खड़े कर देगा। वायरल हुए वीडियो में एक शख्स हेलीकॉप्टर से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद का है वीडियो
यह वीडियो अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद का है। काबुल के आसमान में हेलीकॉप्टर उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस हेलीकॉप्टर के नीचे रस्सी से एक आदमी बंधा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने इस शख्स को अमेरिकी सैनिकों की मदद करने की सजा दी है और हेलीकॉप्टर से लटकाकर फांसी दे दी है। आसमान में इस शख्स को इसलिए घुमाया जा रहा है, जिससे आम अफगानी जान लें कि तालिबान के खिलाफ उठने वाली आवाज को क्या सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है वीडियो की सच्चाई
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और तालिबान की दर्दनाक हुकूमत को बयां कर रहा है, लेकिन अब इस वीडियो की सच्चाई भी सामने आ गई है। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर से लटकने वाले शख्स को कोई सजा नहीं दी गई है बल्कि यह व्यक्ति करीब 100 मीटर ऊपर तालिबान का झंडा लगाने का काम कर रहा है। हेलीकॉप्टर से उसे इसलिए लटकाया गया है, जिससे वह इतनी ऊंचाई तक पहुंच सके। हालांकि, शख्स झंडा लगाने में कामियाब नहीं हो सका। स्थानीय पत्रकारों का कहना है झंडा लगाने वाला व्यक्ति भी तालिबानी ही है। 


अमेरिका से ही मिली हेलीकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग 
शख्स जिस हेलीकॉप्टर से लटका हुआ है, वह अमेरिकी हेलीकॉप्टर ब्लैकहॉक है। एक अमेरिकी पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जिम्मेदार हैं। इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक अफगानी पत्रकार ने लिखा है कि इस तालिबानी शख्स को अमेरिका व यूएई से ही हेलीकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग मिली हुई है। तालिबानी लड़ाका लटककर झंडा लगाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो पाया। वीडियो काबुल का न होकर कंधार के गवर्नर हाउस का है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed