{"_id":"61354709f012852eea7165d8","slug":"taliban-killed-policeman-in-front-of-children-and-face-mutilated","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता: तालिबान ने गर्भवती महिला पुलिसकर्मी को बच्चों के सामने मार डाला, चेहरा भी किया क्षत-विक्षत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्रूरता: तालिबान ने गर्भवती महिला पुलिसकर्मी को बच्चों के सामने मार डाला, चेहरा भी किया क्षत-विक्षत
Mon, 06 Sep 2021 04:09 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Sep 2021 04:09 AM IST
सार
- महिला पुलिस अधिकारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं
- आठ महीने की गर्भवती थी महिला पुलिसकर्मी
विज्ञापन
तालिबान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जे होने के बाद महिलाएं खास तौर पर निशाने पर हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के मध्य घोर प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने कथित तौर पर एक महिला पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस हमले में उसका चेहरा भी क्षत-विक्षत कर दिया।
विज्ञापन
तालिबानियों ने जिस महिला को मौत के घाट उतारा वह स्थानीय जेल में काम करने वाली थी और आठ महीने की गर्भवती थी। वहीं जो आरोपी महिला पर हमला कर रहे थे उन्हें अरबी बोलते हुए सुना गया था। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार तालिबानियों ने उस महिला को उसके बच्चों और पति के सामने मार डाला।
विज्ञापन
मृतक पुलिसकर्मी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। उन फोटो में उनका शरीर पूरा खून में लथपथ है और जमीन पर है। परिवार ने कहा कि स्थानीय तालिबान ने घटना की जांच का वादा किया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान पर अपना प्रभाव बनाने और पूरा नियंत्रण के बाद तालिबान अपने को काफी नरम दिल मानने की अपील कर रहा है। लेकिन ये तस्वीर कुछ और ही बयान कर रही है। हालाँकि, अफगानिस्तान में क्रूरता और दमन की कई घटनाएं दर्ज की गई है।
महिलाओं ने किया काबुल में विरोध प्रदर्शन
तालिबान शासन के विरोध में और अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरीं महिलाओं को आतंकी समूह के लड़ाकों का दुर्व्यवहार झेलना पड़ा। राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कोशिश कर रहीं प्रदर्शनकारियों पर तालिबानियों ने उन्हें राष्ट्रपति भवन जाने से रोका। इस दौरान महिलाओं पर आंसू गैस भी छोड़ी गई।
महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की अगुवाई में काबुल में यह प्रदर्शन दो दिनों से चल रहा है। इसमें शामिल महिलाओं का कहना है कि उन्हें अपने अधिकार के साथ नई सरकार में अहम भूमिका मिलनी चाहिए।
महिलाओं का कहना है कि वे इस शर्त पर बुर्का पहनने को तैयार हैं, जब उनकी बेटियों को तालिबान शासन में स्कूल जाने की छूट मिले। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के समूह की ओर से विरोध का एक वीडियो भी जारी किया गया।