{"_id":"6141655d8ebc3e7ac0758a15","slug":"taliban-kidnapping-an-indian-citizen-at-gunpoint-as-soon-as-he-came-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: काबुल में बंदूक की नोक पर भारतीय नागरिक का अपहरण, दिल्ली में रहता है परिवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: काबुल में बंदूक की नोक पर भारतीय नागरिक का अपहरण, दिल्ली में रहता है परिवार
Wed, 15 Sep 2021 08:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Sep 2021 08:45 AM IST
सार
बंसरी लाल अरेन्दे अफगान मूल के भारतीय नागरिक हैं। वे काबुल में अपना कारोबार करते हैं। उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्ता पर काबिज होते ही भले तालिबान ने एलान किया हो कि अब वह किसी से बदला नहीं लेगा, लेकिन ऐसा हकीकत में नहीं है। तालिबानी, हर एक उस शख्स से बदला ले रहे हैं जो अफगान सरकार के साथ थे।
विज्ञापन
खबर है कि काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। माना जा रहा है कि बंदूक की नोक पर अपहरण करने वाले तालिबानी ही थे। घटना के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
साथियों के साथ हुआ अपहरण
अफगान मूल के भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे काबुल में कारोबार करते हैं। वह फार्मास्र्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनकी दुकान पर आए बंदूक की नोक पर उन्हें व उनके साथियों का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बसंदी लाल अरेन्दे के सभी साथी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग
इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि उन्हें अफगान में हिंदू-सिख समुदाय की ओर से अपहरण की जानाकारी मिली है। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।