तालिबान का आतंक: अफगानिस्तान में फंसे लोगों के लिए 'देवदूत' बनी अमेरिकी सेना,अब तक 3200 नागरिकों को निकाला
अधिकारी के अनुसार अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से अब तक 3200 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा संपूर्ण कब्जे के बाद से वहां दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग सामान लिए बिना जैसे-तैसे देश छोड़कर जा रहे हैं। वहीं इन लोगों को बचाने के लिए अमेरिकी सेना जी-जान से जुटी हुई है। अधिकारी के अनुसार अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से अब तक 3200 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी सैनिकों ने लगभग 1,100 अमेरिकी नागरिकों, अमेरिकी स्थायी निवासियों और उनके परिवारों को बचाया। नाम न छापने की शर्त पर बात करने वाले अधिकारी ने यह भी कहा कि अब तक देश से निकाले गए 3,200 लोगों में अमेरिकी कर्मचारियों के साथ-साथ 2000 अफगान विशेष अप्रवासी भी शामिल हैं। इन सभी को अमेरिका स्थानांतरित कर दिया गया है।
बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर विमान में सवार होने के लिए भीड़ इस तरह जुट रही है जैसे कोई बस स्टेशन हो या रेलवे स्टेशन का अनारक्षित डब्बा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई तस्वीर में विमान के रनवे पर दौड़ने के साथ उसके पास जुटी लोगों की भीड़ भी दौड़ती दिखाई दी थी।
तालिबान का कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। वहीं देश में स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं। वहीं सोमवार को देश छोड़ने की जल्दबाजी में लोग विमान पर जबरन यात्रा करने लगे थे जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत भी हो गई।