फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban Hibatullah Akhundjata the master of terror is hiding in Kandahar very few people know about it

तालिबान: कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी

Mon, 30 Aug 2021 12:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Aug 2021 12:59 PM IST
सार

तालिबान हमेशा से अपने सर्वोच्च नेता को छिपाते आया है। कई देशों की खुफिया एजेंसियों के पास भी इसकी जानकारी नहीं होती कि तालिबान का मुख्य आतंकी कहां छिपा बैठा है। हालांकि, तालिबान का मुख्य ठिकाना कंधार ही रहा है। 
 

विज्ञापन
Taliban Hibatullah Akhundjata the master of terror is hiding in Kandahar very few people know about it
हैबतुल्ला अखुंदजादा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के साथ समझौते में तय हुआ था कि तालिबान किसी भी आतंकी को अफगानिस्तान की जमीन पर पनपने नहीं देगा, लेकिन आतंक का आका और तालिबान का सर्वोच्च कमांडर हैबतुल्ला अखुंदजादा कंधार में ही छिपा बैठा है। इसकी जानकारी खुद तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने दी है। एक प्रेसवार्ता में उसने बताया है कि जल्द ही हैबतुल्ला अखुंदजादा दुनिया के सामने आएगा।

विज्ञापन

बता दें हैबतुल्ला अखुंदजादा उन गिने-चुने आतंकियों में से एक है, जिसकी जानकारी दुनिया के पास बेहद कम है। वह आज तक कभी भी सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

 
तालिबान के कई बड़े नेता तक उसको नहीं देख पाते 
हैबतुल्ला अखुंदजादा एक ऐसा आतंकी है, जिसको उसके ही संगठन के बहुत ही कम लोग देख पाते हैं। तालिबान के कई बड़े नेताओं को भी उसके ठिकाने के बारे में नहीं पता है। वह रोजमर्रा की जिंदगी में क्या कर रहा है, इसकी जानकारी भी तालिबानी लड़ाकों के पास नहीं होती। हालांकि, इस्लामिक त्योहारों पर वीडियो मैसेज के जरिए वह आतंकियों को पैगाम जरूर भेजता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में संभाली थी तालिबान की कमान
आतंक के आका अखुंदजादा ने 2016 में तालिबान की कमान संभाली थी। इसके बाद से वह अफगानिस्तान में ही रह रहा है, लेकिन इसकी जानकारी किसी भी देश की खुफिया एजेंसी को नहीं लग पाई। इससे पहले भी तालिबान अपने सर्वोच्च नेताओं को इसी तरह से छिपा कर रखता आया है। 

तालिबान का सबसे बड़ा ठिकाना है कंधार 
अफगानिस्तान में कंधार को तालिबानी आतंकियों का सबसे बड़ा ठिकाना माना जाता है। अखुंदजादा से पहले मुल्ला उमर तालिबान का सर्वोच्च नेता था। वह तालिबान के शासन के दौरान बहुत ही कम बार काबुल गया था। उमर का ठिकाना भी कंधार ही बताया जाता रहा है। 


काबुल पर कब्जे के बाद से नहीं आया है कोई पैगाम
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुए करीब 15 दिन हो रहे हैं, लेकिन अब तक अखुंदजादा का कोई भी बयान मीडिया के सामने नहीं आया है। हालांकि, तालिबानी लड़ाके उसके ही इशारे पर काम कर रह हैं। अब तालिबानी प्रवक्ता के बयान के बाद दुनिया के सामने उसके आने की चर्चा तेज हो गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed