फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban hangs a man who helped America to death and carried his dead body all over the city in Afghanistan claims a video news in Dindi

तालिबान का तांडव: अमेरिकी हेलीकॉप्टर से लटकाया शव, पूरे शहर में घुमाया, वायरल वीडियो में दावा

Tue, 31 Aug 2021 05:52 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 31 Aug 2021 05:52 PM IST
सार

अफगानिस्तान में भीषण हिंसा को अंजाम देने वाले तालिबान की निर्ममता का दौर अभी समाप्त होता नहीं दिख रहा है। अमेरिका के मददगार एक व्यक्ति को अमेरिका के ही हेलीकॉप्टर से लटकाकर फांसी देने और शहर में घुमाने का एक वीडियो तालिबानी आतंक की कहानी स्पष्ट तौर पर बयां कर रहा है। 

विज्ञापन
Taliban hangs a man who helped America to death and carried his dead body all over the city in Afghanistan claims a video news in Dindi
अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और उससे लटका शव - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी पूरी होते ही यहां तालिबान का तांडव शुरू हो गया है। एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तालिबानी आतंकवादियों ने अमेरिका के एक मददगार को अमेरिका के ही हेलीकॉप्टर से लटकाकर फांसी दी और फिर पूरे शहर में घुमाया। तालिबान ने महीनों चले भीषण हिंसा के दौर के बाद अफगानिस्तान की सत्ता करीब 20 साल बाद फिर से हासिल की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हेलीकॉप्टर भी अमेरिका का ही था। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान के कांधार का है। इस वीडियो में अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर को उड़ते हुए देखा जा सकता है, जिससे रस्सी से एक शव लटका था। इस वीडियो को कई पत्रकारों और मीडियाकर्मियों ने शेयर किया है। कई लोगों ने इसके लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

 

वीडियो में यह साफ नहीं हो रहा है कि हेलीकॉप्टर से लटका व्यक्ति जीवित है या नहीं। लेकिन, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तालिबानी आतंकियों ने एक व्यक्ति के शव को बांधा था जिसकी उन्होंने हत्या की थी। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने पिछले महीने अफगानिस्तान में कम से कम सात ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पहुंचाए थे। इसके अलावा पिछले 20 साल से वह यहां जो इन्वेंटरी बना रहा था वह अलग है। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद ये सभी साजोसामान अफगानिस्तान में ही रह गए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed