{"_id":"612c3b2395cf7d2ee766d6e9","slug":"taliban-decree-afghan-citizens-and-employees-return-government-property-vehicles-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान का फरमान: अफगान नागरिक और कर्मचारी सरकारी संपत्ति, वाहन, हथियार करें वापस ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान का फरमान: अफगान नागरिक और कर्मचारी सरकारी संपत्ति, वाहन, हथियार करें वापस
Mon, 30 Aug 2021 07:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:28 AM IST
सार
- एक सप्ताह के भीतर काबुल शहर के सभी लोग वाहन, हथियार, गोला-बारूद या अन्य सरकारी संपत्ति कर दें वापस
- तालिबान के प्रवक्ता जबीहुउल्लाह मुजाहिद ने सरकारी कर्मचारियों से कार्यालयों में लौटने और काम शुरू करने का आह्वान किया
विज्ञापन
तालिबान (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तालिबान ने अफगान नागरिकों और कर्मचारियों को नया फरमान जारी करते हुए सरकारी संपत्ति, वाहन, हथियार और गोला-बारूद वापस करने के निर्देश दिए हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुउल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
मुजाहिद ने लिखा, इस्लामी अमीरात की सुरक्षा की घोषणा, काबुल शहर के वे सभी लोग जिनके पास वाहन, हथियार, गोला-बारूद या अन्य सरकारी संपत्ति है। उन्हें 1 सप्ताह के भीतर अमीरात के अफसरों को सौंपने के लिए निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही सरकारी कर्मचारियों से कार्यालयों में लौटने और काम शुरू करने का आह्वान किया है। तालिबान ने पहले भी ऐसे आदेश जारी किए थे। उसमें नागरिकों की सुरक्षा के लिए रखे हथियार सौंपने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
वहीं ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार, महिला अधिकार अपराधियों के लिए न्याय मायावी बना हुआ है। महिलाओं को कानूनी सुरक्षा देने का कानून निष्प्रभावी होता जा रहा है। नागरिकों में खूब मानवाधिकार के खिलाफ मानव अधिकार के संबंध में तालिबान ने जो वादा किया था। हालात से काफी अलग है। देश के कई हिस्सों में मानव अधिकार के हनन के बढ़ते मामलों को लेकर नागरिक खौफ में हैं।
पहले आश्वासन, अब सजा
पालीवाल ने सरकारी अधिकारियों के लिए माफी के साथ महिलाओं को बुनियादी अधिकारों का आश्वासन दिया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में यहां महिलाओं को सजा, अल्पसंख्यक हाजरा समुदाय के लोगों की हत्या के साथ बच्चियों के साथ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।