फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban decree: Afghan citizens and employees return government property, vehicles, weapons

तालिबान का फरमान: अफगान नागरिक और कर्मचारी सरकारी संपत्ति, वाहन, हथियार करें वापस 

Mon, 30 Aug 2021 07:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 30 Aug 2021 07:28 AM IST
सार

  • एक सप्ताह के भीतर काबुल शहर के सभी लोग वाहन, हथियार, गोला-बारूद या अन्य सरकारी संपत्ति कर दें वापस 
  • तालिबान के प्रवक्ता जबीहुउल्लाह मुजाहिद ने सरकारी कर्मचारियों से कार्यालयों में लौटने और काम शुरू करने का आह्वान किया

विज्ञापन
Taliban decree: Afghan citizens and employees return government property, vehicles, weapons
तालिबान (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

तालिबान ने अफगान नागरिकों और कर्मचारियों को नया फरमान जारी करते हुए सरकारी संपत्ति, वाहन, हथियार और गोला-बारूद वापस करने के निर्देश दिए हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुउल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


मुजाहिद ने लिखा, इस्लामी अमीरात की सुरक्षा की घोषणा, काबुल शहर के वे सभी लोग जिनके पास वाहन, हथियार, गोला-बारूद या अन्य सरकारी संपत्ति है। उन्हें 1 सप्ताह के भीतर अमीरात के अफसरों को सौंपने के लिए निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही सरकारी कर्मचारियों से कार्यालयों में लौटने और काम शुरू करने का आह्वान किया है। तालिबान ने पहले भी ऐसे आदेश जारी किए थे। उसमें नागरिकों की सुरक्षा के लिए रखे हथियार सौंपने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार, महिला अधिकार अपराधियों के लिए न्याय मायावी बना हुआ है। महिलाओं को कानूनी सुरक्षा देने का कानून निष्प्रभावी होता जा रहा है। नागरिकों में खूब मानवाधिकार के खिलाफ मानव अधिकार के संबंध में तालिबान ने जो वादा किया था। हालात से काफी अलग है। देश के कई हिस्सों में मानव अधिकार के हनन के बढ़ते मामलों को लेकर नागरिक खौफ में हैं।


पहले आश्वासन, अब सजा
पालीवाल ने सरकारी अधिकारियों के लिए माफी के साथ महिलाओं को बुनियादी अधिकारों का आश्वासन दिया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में यहां महिलाओं को सजा, अल्पसंख्यक हाजरा समुदाय के लोगों की हत्या के साथ बच्चियों के साथ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed