फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban claimed to have entered Panjshir Valley afghanistan

अफगानिस्तान: तालिबान ने किया पंजशीर घाटी में घुसने का दावा, रेसिस्टेंस फोर्स ने कहा- सपने कम देखो

Sun, 29 Aug 2021 05:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 29 Aug 2021 05:47 AM IST
सार

  • नॉर्दर्न अलायंस के मोहम्मद अलमास जाहिद ने कहा, पंजशीर में लड़ाई नहीं हुई है। यहां तालिबान के प्रवेश की खबरें बेबुनियाद हैं
  • रेसिस्टेंस फोर्स ने कहा, पंजशीर में घुसना उनके लिए नामुमकिन है

विज्ञापन
Taliban claimed to have entered Panjshir Valley afghanistan
पंजशीर घाटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तालिबान ने शनिवार को दावा किया कि पंजशीर घाटी में बिना विरोध के घुसने में सफल रहा है। अहमद मसूद के लड़ाकों ने इस दावे को खोखला बताया है। रेसिस्टेंस फोर्स ने कहा कि तालिबान सपने कम देखे। पंजशीर में घुसना उनके लिए नामुमकिन है।

विज्ञापन


तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के सदस्य अनामुल्ला समांगानी ने कहा, इस्लामी अमीरात की सेना ने शनिवार को बिना किसी विरोध और खून-खराबे के पंजशीर में विभिन्न दिशाओं से प्रवेश कर लिया है। इस दौरान विरोधी पक्ष से उनकी कोई लड़ाई नहीं हुई।
विज्ञापन


हालांकि, समांगानी ने कहा कि बातचीत के लिए अब भी दरवाजा खुला है और शनिवार को मसूद के प्रतिनिधिमंडल ने काबुल में तालिबान के नेताओं से मुलाकात की है। वहीं नॉर्दर्न अलायंस के मोहम्मद अलमास जाहिद ने कहा, पंजशीर में लड़ाई नहीं हुई है। यहां तालिबान के प्रवेश की खबरें बेबुनियाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान से लोगों की निकासी में लगे ब्रिटेन जा रहे विमान में एक अफगानी महिला ने बच्ची को जन्म दिया। तुर्की मीडिया के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस के कर्मचारियों ने 30 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में 26 वर्षीय महिला सोमन नूरी ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का नाम ‘हव्वा’ रखा गया।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अगस्त की रात को विमान के उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद सोमन को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, तभी चालक दल के सदस्यों ने उसे अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने में मदद की। सोमन और उनके पति को काबुल से दुबई ले जाया गया, जहां से उन्होंने बर्मिंघम के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed